{"_id":"56e479284f1c1bcf7a8b45a4","slug":"dbangon-raided-the-woman-s-house-five-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने युवती के घर धावा बोला, पांच घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने युवती के घर धावा बोला, पांच घायल
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Sun, 13 Mar 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक 20 वर्ष की युवती के घर घुसकर दबंगों ने युवती समेत परिवार के पांच सदस्यों को पीटा। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में दबंग युवती पर रेप का केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे। युवती, उसके पिता, मां व दो भाईयों पर दबंगों ने चाकू से हमला किया है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है।
युवती के अनुसार, चार महीने पहले उसने पड़ोसी दबंगों के खिलाफ खुद का अपहरण कर बलात्कार करने का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि युवती को दबंगों ने चार महीने अपने पास रखा, वह जीआरपी की मदद से अपने पिता के घर वापस आ सकी। मामले में इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज है। युवती के पिता ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से पड़ोसी दबंग उन पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे। शुक्रवार को दबंगों ने हिंसक रूप अपनाते हुए सीधे घर पर हमला कर दिया। पिता का आरोप है कि पुलिस इस मामले की जांच में ढ़िलाई रही है, जिस कारण दबंगों का साहस बढ़ गया है।