फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Children send a noose hangs on maternal woman

बच्चों को ननिहाल भेज खुद फंदे पर लटक गई महिला

Tue, 15 Mar 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Tue, 15 Mar 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
Children send a noose hangs on maternal woman
फंदे पर लटकी म‌हिला
खुद के मकान का सपना पूरा करने को पति से अक्सर झगड़ा होने के बाद तनाव में आई महिला ने सोमवार को छत के कुंडे से अपने ही दुपट्टे के फंदे पर लटककर जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले उसने अपने दो मासूम बच्चों को पास में ही रहने वाले अपने भाई के घर भेज दिया था। पति दुकान पर गया था। बच्चे ननिहाल से लौटकर आए तो उन्होंने शोर मचाया। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस ने फंदे से शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन

प्रेमनगर इलाके के मोहल्ला चाहवाई निवासी पूर्व पार्षद अजय सक्सेना के मकान में ऊपर बने कमरे में दीपक सक्सेना किराए पर रहते हैं। दीपक की गढ़ी में छोटी सी मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। उनके दो बेटे आठ साल का हर्ष और छह साल का वंश है। दीपक सोमवार को सुबह दुकान पर चले गए थे, जबकि नीचे रह रहे मकान मालिक अजय सक्सेना का परिवार अपने दूसरे मकान में था। ऊपर कमरे में दीपक की पत्नी 32 वर्षीय सुनीता और उसके दोनों बेटे थे। दोपहर तीन बजे सुनीता ने अपने दोनों बेटों को मोहल्ले में ही रहने वाले अपने भाई राहुल के घर भेज दिया। इसके बाद उसने छत के कुंडे में अपने दुपट्टे का फंदा बांधकर उस पर लटककर जान दे दी। इसी दौरान उसका बेटा हर्ष और वंश ननिहाल से लौटे तो मां का शव फंदे पर लटका देख उनकी चीख निकल गई। हर्ष ने फोन पर अपने पिता दीपक को इसकी सूचना दी। तब दीपक दुकान से आए और मकान मालिक अजय सक्सेना भी बाजार से घर लौटे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फंदे से शव उतारकर पोस्टमार्टम को भेजा। चौकी इंचार्ज कोहाड़ापीर रजनीश कुमार ने बताया कि सुनीता दीपक से अक्सर किराये के मकान की बजाए खुद का मकान खरीदने की बात कहती थी, लेकिन पैसा न होने के कारण ऐसा होना संभव नहीं था। इसी को लेकर पति पत्नी में कहासुनी होती रहती थी। चौकी इंचार्ज ने बताया कि फिलहाल सुनीता के मकान वाले न ही उसके शव का पोस्टमार्टम कराना चाहते थे और न ही उन्होंने कोई लिखित तहरीर दी है। मकान मालिक की लिखित सूचना पर सूचना दर्ज करने के बाद सुनीता के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। 
विज्ञापन


पापा मम्मी फंदे पर लटकी हुई हैं, घर आ जाओ
दीपक का आठ साल का बेटा हर्ष और वंश ननिहाल से घर लौटे। उन्होंने कमरे में देखा तो मां सुनीता का शव फंदे से लटका था। यह देख बच्चे चीख गए और हर्ष ने दीपक को फोन किया कि मम्मी फंदे पर लटकी हैं पाता घर आ जाओ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed