फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   condition of quarantine person deteriorated

क्वारंटीन मरीज की हालत बिगड़ी, अस्पताल में हड़कंप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
condition of quarantine person deteriorated
जिला अस्पताल में मौजद स्वास्थ्य विभाग के अफसर। - फोटो : AMAR UJALA
बरेली। सुपर स्पेशयलिटी हॉस्पिटल में क्वारंटीन किए गए कोरोना संदिग्ध को बुधवार की दोपहर ब्रेन हेमरेज अटैक पड़ने से उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
मिनी बाईपास रोड स्थित एक कॉलोनी के रहने वाले युवक को सांस लेने समेत अन्य दिक्कत हो रही थी। कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर डॉक्टरों ने तीन दिन पहले संदिग्ध को 300 बेड वाले अस्पताल में क्वारंटीन किया था। बुधवार को अचानक हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजन एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचा। सूचना पर युवक के पत्नी और अन्य परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। जिला अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने युवक को ब्रेन हेमरेज होने का दावा दिया। साथ ही संदिग्ध को निजी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कोरोना संदिग्ध युवक के परिजनों ने डॉक्टरों ने उपचार न करने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पहुंचते ही परिजनों ने वेंटिलेटर और आईसीयू की मांग की। दोनों ही सुविधाएं न मिलने पर डॉक्टरों से भी अभद्रता की। ब्रेन हेमरेज की सूचना पर अफसर पहुंचे जिला अस्पताल में संदिग्ध के पहुंचते ही किसी ने उसे कोरोना का मरीज बता दिया जिसके बाद डॉक्टर और स्टाफ़ समेत पूरे अस्पताल में खलबली मच गई। मौके पर सीएमओ विनीत शुक्ला, एसीएमएस एके गौतम समेत अन्य डॉक्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed