फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   colonies sealed

कॉलोनियों में 'तालाबंदी', बाहरियों का प्रवेश बंद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
colonies sealed
ग्रेटर ग्रीनपार्क का गेट बंद, कोरोना से बचाव का लिखा है सन्देश। - फोटो : AMAR UJALA
बरेली। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते पीएम ने पूरे देश में लॉकडाउन कर रखा है। तो इसी तर्ज पर शहर की तमाम रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने भी अपनी कॉलोनियों में 'तालाबंदी' कर दी है।
विज्ञापन
ग्रीन पार्क, ग्रेटर ग्रीन पार्क, गोल्डन ग्रीन पार्क, पवन विहार, सनसिटी विस्तार, सिल्वर एस्टेट, महानगर, नॉर्थ सिटी, नॉर्थ सिटी एक्सटेंशन, रामवाटिका समेत शहर की अन्य कॉलोनियों में गेट पर ताले जड़ दिए गए हैं। कॉलोनी के निवासियों को ही आवागमन की अनुमति है। इसके अलावा सब्जी एवं फल विक्रेताओं से गेट के बाहर ही सामान लेकर वापस कर दिया जा रहा है। मॉडल टाउन के लोग गेट पर खड़े होकर सिर्फ जरूरतमंद लोगों को ही प्रवेश दे रहे हैं। इसके अलावा अन्य आने जाने वालों को भी पहचान के बाद ही एंट्री दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed