{"_id":"6232133d01597a281a713430","slug":"bareilly1647448893","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली के हाथ फिर नहीं आई एमएलसी की टिकट","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बरेली के हाथ फिर नहीं आई एमएलसी की टिकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली के हाथ फिर नहीं आई एमएलसी की टिकट
विज्ञापन
क्रासर
रामपुर के मकसूर अहमद को मिला टिकट
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की रामपुर-बरेली स्थानीय प्राधिकारी सीट (एमएलसी) के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) ने बुधवार को मशकूर अहमद 'मुन्ना' को प्रत्याशी बनाया है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मशकूर अहमद 'मुन्ना' को प्रत्याशी बनाने के लिए पत्र जारी किया है। एक बार फिर बरेली से किसी को टिकट नहीं मिला है।
बरेली से नेताओं ने टिकट के लिए आवेदन किया था। सभी को लखनऊ बुलाया गया और सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी के सामने ही मकसूर अहमद के नाम की घोषणा की। सभी से चुनाव जिताने की बात कही। पिछली बार भी बरेली के हाथ से एन वक़्त पर टिकट निकल गया था और रामपुर के घनश्याम लोधी को पार्टी ने टिकट दिया था। पिछले चुनाव में बरेली के अनिल शर्मा को सपा ने टिकट दिया था लेकिन ऐन वक्त पर हेलीकॉप्टर से घनश्याम लोधी का टिकट भेजा था। अब हालात बदले हुए हैं। अनिल शर्मा सपा छोड़कर भाजपा में आ चुके हैं और सपा से एमएलसी का पिछला चुनाव जीतने वाले
घनश्याम लोधी अभी विधानसभा चुनाव से पहले ही सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन