फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बरेली के हाथ फिर नहीं आई एमएलसी की टिकट

बरेली के हाथ फिर नहीं आई एमएलसी की टिकट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:11 PM IST
विज्ञापन
बरेली के हाथ फिर नहीं आई एमएलसी की टिकट
विज्ञापन
क्रासर रामपुर के मकसूर अहमद को मिला टिकट अमर उजाला ब्यूरो बरेली। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की रामपुर-बरेली स्थानीय प्राधिकारी सीट (एमएलसी) के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) ने बुधवार को मशकूर अहमद 'मुन्ना' को प्रत्याशी बनाया है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मशकूर अहमद 'मुन्ना' को प्रत्याशी बनाने के लिए पत्र जारी किया है। एक बार फिर बरेली से किसी को टिकट नहीं मिला है।
बरेली से नेताओं ने टिकट के लिए आवेदन किया था। सभी को लखनऊ बुलाया गया और सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी के सामने ही मकसूर अहमद के नाम की घोषणा की। सभी से चुनाव जिताने की बात कही। पिछली बार भी बरेली के हाथ से एन वक़्त पर टिकट निकल गया था और रामपुर के घनश्याम लोधी को पार्टी ने टिकट दिया था। पिछले चुनाव में बरेली के अनिल शर्मा को सपा ने टिकट दिया था लेकिन ऐन वक्त पर हेलीकॉप्टर से घनश्याम लोधी का टिकट भेजा था। अब हालात बदले हुए हैं। अनिल शर्मा सपा छोड़कर भाजपा में आ चुके हैं और सपा से एमएलसी का पिछला चुनाव जीतने वाले
विज्ञापन
घनश्याम लोधी अभी विधानसभा चुनाव से पहले ही सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed