{"_id":"620e8aca0a6d93109c424c6b","slug":"bareilly1645120202","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में ट्रामा सेंटर निर्माण का प्रस्ताव मंजूर","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
जिला अस्पताल में ट्रामा सेंटर निर्माण का प्रस्ताव मंजूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में ट्रामा सेंटर निर्माण का प्रस्ताव मंजूर
विज्ञापन
- करीब 4 साल पहले ट्रामा सेंटर निर्माण के लिए शासन को भेजी गई थी फाइल
बरेली। हादसे में गंभीर रूप से घायल मरीजों का इलाज जल्द ही बरेली के जिला अस्पताल में भी हो जाएगा। इसके लिए जिला अस्पताल परिसर में ट्रामा सेंटर बनाने के प्रस्ताव को शासन की मंजूरी मिल गई है। सीएमएस के मुताबिक करीब 4 साल पहले प्रस्ताव शासन को भेजा गया था।
बता दें कि ट्रामा सेंटर में घायल होने वाले मरीजों को व्यापक आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने की व्यवस्था रहती है। कई बार गंभीर रूप से घायल होने पर मरीजों को अत्याधुनिक इलाज की सुविधाएं जिला अस्पताल में न होने की वजह से लखनऊ अथवा दिल्ली तक दौड़ लगानी पड़ती थी। इसे देखते हुए साल 2018 में बरेली दौरे पर आए तत्कालीन गन्ना आयुक्त ने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए थे। बधाई हो रामपुर लखनऊ रोड पर स्थान चयनित करने को कहा था। पिछले साल जिला अस्पताल के बर्न वार्ड परिसर में खाली पड़ी जमीन पर ट्रामा सेंटर बनाने को लेकर रिपोर्ट शासन को भेज दी गई थी। जिस पर अब मंजूरी मिल गई है। ट्रामा सेंटर में निर्माण में लगने वाली लागत और अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में अभी कवायद जारी है। सीएमएस डॉक्टर सुबोध शर्मा ने बताया कि जल्द ही अन्य गतिविधियां भी शुरू होंगी। ब्यूरो
विज्ञापन