फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   केवाईसी से जनता जानेगी उम्मीदवार का आपराधिक रिकॉर्ड

केवाईसी से जनता जानेगी उम्मीदवार का आपराधिक रिकॉर्ड

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 07:43 PM IST
विज्ञापन
केवाईसी से जनता जानेगी उम्मीदवार का आपराधिक रिकॉर्ड
वीके सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रशासन - फोटो : Amar Ujala
केवाईसी से जनता जानेगी उम्मीदवार का आपराधिक रिकॉर्ड
विज्ञापन
बरेली। निर्वाचन आयोग ने चुनाव में खड़े उम्मीदवारों का अपराधिक रिकॉर्ड देखने के लिए केवाईसी एप लॉन्च किया है। नो योर कैंडिडेट ( केवाईसी ) एप से कोई भी वोटर मोबाइल में उम्मीदवारों का अपराधिक रिकॉर्ड देख सकता है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रशासन वीके सिंह ने बताया कि केवाईसी एप कोई भी व्यक्ति डाउनलोड कर प्रत्याशियों का अपराधिक रिकॉर्ड देख सकता है। बताया कि नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही विधानसभा उम्मीदवारों द्वारा भरा जाने वाला फॉर्म जिसमें प्रत्याशियों का आपराधिक रिकार्ड दर्ज होगा, उस पेज की डिटेल को केवाईसी एप पर अपलोड कर दिया जाएगा। जिसके बाद जिस किसी वोटर ने भी केवाईसी एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर लिया होगा, वह व्यक्ति एप को खोलकर प्रत्याशियों का अपराधिक रिकॉर्ड देख सकेगा।
इसके अलावा चुनाव आयोग ने सी-विजिल एप को चुनावों में होने वाली गड़बड़ियों को रोकने के लिए तैयार किया है। इससे वोटर आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर सकते हैं। एप सभी मोबाइल में डाउनलोड कर सकते हैं। आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत पर 15 मिनट के अंदर फ्लाइंग स्कॉट मौके पर पहुंच जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed