फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पेड़ काटने का विरोध

पेड़ काटने का विरोध

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 07:43 PM IST
विज्ञापन
सीबीगंज:- बरेली-रामपुर रोड स्थित हाईवे किनारे एक ब्रह्मदेव स्थान पर खड़े बरसों पुराने एक पीपल के पेड़ को काटने के लिए निर्माण विभाग और वन विभाग की टीम संयुक्त रूप से वहां पहुंची और पेड़ काटने का प्रयास किया। मौके पर विरोध के चलते टीम दो दिनों का समय देते हुए चली गई। फिलहाल क्षेत्रवासियों ने इसकी शिकायत शहर विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री से की है।
विज्ञापन
मामला थाना सीबीगंज क्षेत्र के बरेली-रामपुर रोड स्थित हाईवे किनारे ब्रह्मदेव स्थान का है। बताया जाता है कि ब्रह्मदेव स्थान पर आजादी के बाद से ही क्षेत्रवासी दीपक आदि जला कर पूजा अर्चना करते आ रहे हैं। पीपल वृक्ष की आस्था को देखते हुए इसी से सटा दुर्गा मंदिर भी है। इस मंदिर पर सन 1982 से पंडित अशोक कुमार शर्मा पूजा पाठ करते आ रहे हैं। इससे पहले भी कई पुजारी यहां रहकर पूजा-अर्चना करते थे। बुधवार को निर्माण विभाग और वन विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और शासन का आदेश बताते हुए पेड़ को काटने का प्रयास करने लगे। जैसे ही इसकी खबर आसपास के लोगों को लगी कि दर्जनों की संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और विरोध जताने लगे। जिससे टीम बैकफुट पर आ गई और दो दिन का समय देते हुए चली गई। मंदिर के पुजारी दर्जनों लोगों के साथ नगर विधायक डा अरुण कुमार सक्सेना और केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के पास पहुंचे तथा आस्था के केंद्र बने पीपल वृक्ष को बचाने का निवेदन किया। पुराणों में भी संदर्भित है कि एक पीपल का वृक्ष 100% तक ऑक्सीजन मुक्त करता है जिसे प्राणियों के लिए जीवनदायिनी वायु कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed