फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बीच बचाव के दौरान बुजुर्ग को मारा चाकू

बीच बचाव के दौरान बुजुर्ग को मारा चाकू

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 07:43 PM IST
विज्ञापन
बीच बचाव के दौरान बुजुर्ग को मारा चाकू
विज्ञापन
बरेली। जमीनी विवाद के चलते घर में घुस दबंगो ने मारपीट की है। जिसमें आरोपियों पर तोड़फोड़ करने का भी आरोप लगाया गया है। वहीं बीच बचाव के दौरान बुजुर्ग के चाकू लगा है। जिसका बारादरी पुलिस ने मेडिकल कराया है।
बारादरी के चक महूमूद निवासी मोहम्मद दीन ने पुलिस को दिये प्रार्थना पत्र में बताया है कि उनके पड़ोस में ही रहने वाली एक महिला कूड़ा व गोबर फेंकते रहते है। जिसको उन्होंने कई बार मना किया है। जिसके कारण आरोपी आये दिन लड़ाई झगड़ा करते हुये जान से मारने की धमकी देते रहते है। आरोप है कि बुधवार को सुबह लगभग साढे़ 10 बजे आरोपियों ने गोबर व कूड़ा फेंकना शुरु कर दिया। जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने गाली गलौज की। वहीं कुछ समय बाद ही आरोपी एक राय होकर घर में घुस आये। जिन्होंने तोड़ फोड़ करते हुये जान से मारने की धमकी दी। वहीं बीच बचाव के दौरान आरोपियों के पास मौजूद चाकू मोहम्मद दीन के लग गया। इस मामले में पीड़ित का बारादरी पुलिस ने मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed