फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सीबीगंज में तस्कर गिरफ्तार

सीबीगंज में तस्कर गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 07:20 PM IST
विज्ञापन
सीबीगंज:- विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत करीब आधा दर्जन वांछित अपराधियों को थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक स्थान पर छापा मारकर हिरासत में ले लिया और थाना पर लाकर पूछताछ की। जामा तलाशी के दौरान पुलिस को अभियुक्तों के पास से दो अवैध देसी कट्टे ,दो जिंदा कारतूस ,चाकू ,चरस, इलेक्ट्रॉनिक कांटा समेत हजारों रुपए की धनराशि बरामद हुई। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट एनडीपीएस समेत गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ,क्षेत्राधिकारी द्वितीय आशीष प्रताप सिंह के निर्देशन में आगामी विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर की सूचना पर सीबीगंज इंस्पेक्टर ओ पी गौतम ने अपराधियों को पकड़ने के लिए एक पुलिस टीम सराय तल्खी गांव भेजी। जहां करीब आधा दर्जन अपराधी किसी बड़ी वारदात करने के इरादे से एक स्थान पर मौजूद थे। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर सात आरोपियों को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक 315 बोर का देसी कट्टा, 12 बोर का देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस ,चार अदद चाकू ,950 ग्राम चरस, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा व 6050 रुपये बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए सभी आरोपियों ने अपने नाम शिवम साहनी पुत्र तिलक साहनी निवासी संदल थाना किला ,योगेश उर्फ सोनू ठाकुर पुत्र स्वर्गीय विजय सिंह संजीव कॉलोनी व ऋषि सिंह पुत्र रामवीर गणेश नगर थाना सुभाषनगर ,प्रेम सिंह पुत्र वृंदावन ,युवराज उर्फ रिंकू पुत्र वीरपाल ,धर्मवीर पुत्र ओमप्रकाश ,बाबा अशोक दास उर्फ सीताराम पुत्र विद्याराम निवासीगण गांव सराय तल्खी थाना सीबीगंज बताया। पुलिस ने सभी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट एनडीपीएस समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस टीम में एसआई मुकेश कुमार, एसआई जावेद अली, एसआई सत्येंद्र सिंह, हेड कां अमीचंद, कॉ अरुण कुमार, दीपक ,राहुल ,प्रमोद अजय ,अंजलि चालक सुरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed