{"_id":"61e56c7c94074167fd11ed58","slug":"bareilly1642425468","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन कॉलोनी में फंदे पर लटका मिला चौकीदार का शव","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
निर्माणाधीन कॉलोनी में फंदे पर लटका मिला चौकीदार का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीगंज । निर्माणाधीन पीएम आवास योजना कॉलोनी के बने कॉलम की सरिया में लटक कर गले में मच्छरदानी का फंदा डालकर एक चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । सूचना पर सीबीगंज पुलिस के साथ ही फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम, व डॉग स्कॉट मौके पर पहुंचे। घटना का निरीक्षण किया । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया तो वही परिजन इस घटना को हत्या बता रहे हैं वहीं पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है।घटना की सही स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी।
विज्ञापन
सीबीगंज के गांव हमीरपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 254 आवास पिछले तीन वर्षों से निर्माणाधीन है। गांव हमीरपुर निवासी हरदयाल (55) पुत्र रामदयाल पिछले तीन वर्षों से उक्त निर्माणाधीन कॉलोनी में चौकीदारी कर रहे थे। वह रोजाना की तरह शाम को खाना पीना खाकर चौकीदारी करने चले गये । प्रातः में लगभग सात बजे उसकी पत्नी बूंदा देवी घर से चाय लेकर अपने चौकीदार पति को देने पहुंची तो उनका शव गले में मच्छरदानी के फंदे में निर्माणाधीन कालम की सरिया में लटका हुआ था । पति के शव को फंदे में लटका देख उसके होश उड़ गए ।चीख पुकार होते ही उसके परिजन व गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने सूचना पहले डायल 112 फिर थाने को दी। सूचना मिलते ही सीबीगंज इंस्पेक्टर पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया ।शव को नीचे उतारा। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम व डाँग स्काट को भी बुला लिया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। मृतक के परिवार में पत्नी बूंदा देवी व तीन पुत्र मदनलाल, फूल सिंह, तेज पाल व एक पुत्री प्रवेश है । सभी विवाहित है। इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया , परिजन इस घटना को हत्या बता रहे हैं उनका कहना है कि हत्या को आत्महत्या की शक्ल देने के लिए उनके शव को फंदे पर लटकाया गया है । फिलहाल उन्होंने किसी से भी रंजिस होने से इनकार किया है ।
विज्ञापन