{"_id":"61e188973e0a7b6db909da90","slug":"bareilly1642170519","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक घर में हुई लूट, चार में चोरी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
एक घर में हुई लूट, चार में चोरी
विज्ञापन
एक घर में हुई लूट, चार में चोरी
विज्ञापन
शेरगढ। थाना देवरनिया के गंाव बसुधरन में बीती रात्रि दो नकाबपोश बर्दीधारी बदमाशों ने पांच घरो को अपना निशाना बनाया बंही पुलिस गश्त करती रही चोर बदमाश अपने कार्य को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गये। पीडितों ने सूचना थाने में दी है पुलिस मामले की जांच पडताल में जुटी है।
क्षेत्र के गंाव बसुधरन बसुधरनजागीर में बीती रात दो अज्ञात बर्दीधारी नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में एक बृद्वा महिला नत्थों देवी को शस्त्रों की नोक पर चारपाई पर ही बंधक बनाकर बदमाशों ने उसके कानो से सोने के कुडल नोच लियें और वक्से में पर्स में रखें पांच हजार रुपये की नकदी बैंग में रखे पायल सोने के अंगुठी मंगलसूत्र और उसकी धेवती स्वाति के रखे खडबा व दो जोडी जेवरी समेत लगभग ढाई लाख का सामान तथा इसी के साथ पुत्रबधु कृष्णा देवी के कमरें रखी सेव सें मंगलसूत्र व जेवरी समेत करीब ढाई लाख का सामान साफ कर ले गये। इसके बाद दरबाजे के कुंडी तोडकर दाखिल हुये चोर देशपाल के घर मे घुस गसे बंहा उन्होने देशपाल के बख्से में रखे मंगलसूत्र और खडूआ साफ कर ले गये देशपाल रुद्रपुर में रहता है घर पर कोई नही था सुबह चोरी की जानकारी होने पर घर आ गया।इसके बाद अंबाप्रसाद के घर को अपना निशाना बनाया अम्बाप्रसाद भी बाहर काम करता हैं उसके घर कोई नही था घर को खाली खंगाल कर चले गये इसक बाद चोरो ने छोटेशाह के घर में घुसे बहंा उन्होने तिजोरी का ताला तोडकर तिजोरी में रखे 35 हजार रुपये 4 जोडी जेवरी पांच जोडी खडूआं 700 रुपये की नकदी लेकर फरार हो गये। बंही छोटे की पत्नी सहाना ने बताया कि मुझे जब आहट हुई तो मैने अपने पति को जगया तब तक अज्ञात चोर भाग गये और गंाव के पडौस में ही बैग पर्स थैली खंगाल कर फेंक गये। इसके बाद अज्ञात चोरो ने शंकर लाल के घर की कुडी तोडकर प्रवेश किया और खंगालकर चले गये शंकर लाल भी दिल्ली में मजदूरी करता है शंकर लाल के पिता भीमसेन ने बताया कि हमारे घर गत माह चोरी हो गई थी और पहले ही आभुषण साफ कर ले गये थे अब उन्हे क्या मिलता है।बंही महिला नत्थो देवी के पुत्र पप्पू ने बताया कि मां को गनप्वांइट पर चोरो ने लिया इसके बाद काफी समय बाद उनको होश आया था इतनी सहम गई थीं। तथा उक्त घटनाओं से गंाव में दहशत का महौल है घटना रात्रि लगभग 1 बजे के आसपास की बताई जाती है।
विज्ञापन