फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   डॉ सतीश के खिलाफ लामबंद हो रहे कर्मचारी

डॉ सतीश के खिलाफ लामबंद हो रहे कर्मचारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 06:08 PM IST
विज्ञापन
डॉ सतीश के खिलाफ लामबंद हो रहे कर्मचारी
विज्ञापन
बरेली। 300 बेड अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर सतीश चंद्रा के खिलाफ अब कर्मचारी एकजुट हो गए हैं। सीएमओ को पत्र भेजकर डॉक्टर सतीश से अस्पताल का प्रभार हटाने की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले डॉक्टर सतीश चंद्रा ने एक लैब टेक्नीशियन के संक्रमित होने के बावजूद उसे अस्पताल बुलाकर कोरोना जांच कराई। रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर होम आइसोलेशन पर भेजा। वही, एक और महिला एलटी के कोरोना पॉजिटिव संदिग्ध होने पर भी उसे आइसोलेट नहीं किया। उससे कोविड संदिग्ध मरीजों की जांच कराते रहे। संक्रमित मिलने के बाद महिला एलटीवी होम आइसोलेशन पर है। बताते हैं कि दोनों एलटी ने व्हाट्सएप मैसेज के जरिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर डॉक्टर सतीश से अस्पताल का प्रभार हटाने की मांग की है। साथ ही, उनके कार्यकाल में असहयोग की भी बात अपने मैसेज में लिखी है। मामला स्वास्थ्य विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed