फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मतदान केंद्रों पर इमरजेंसी गेट बनाने का डीएम ने दिया आदेश

मतदान केंद्रों पर इमरजेंसी गेट बनाने का डीएम ने दिया आदेश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 09:02 PM IST
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन
मतदान केंद्रों पर इमरजेंसी गेट बनाने का डीएम ने दिया आदेश - छह से अधिक बूथ वाले मतदान केंद्र का डीएम और एसएसपी ने किया निरीक्षण अमर उजाला ब्यूरो बरेली। मतदान के दिन मतदाताओं को आवागमन में किसी तरीके की कोई दिक्कत ना रहे इसके लिए डीएम मानवेंद्र सिंह ने मतदान केंद्रों पर इमरजेंसी गेट बनाने के निर्देश दिए हैं। स्कूलों के बंद पड़े रास्तों को खुलवाने के भी निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम मानवेंद्र सिंह ने सोमवार को एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के साथ छह बूथ से अधिक मतकेन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थायें परखीं। उन्होंने निर्देश प्रत्येक मतदेय स्थल पर मतदान के दिन मतदाताओं के आवागमन के लिए इमरजेंसी गेट की सुविधा रखने के निर्देश दिए। क्रमवार विधानसभा फरीदपुर, विधानसभा भोजीपुरा, विधानसभा नवाबगंज में छह बूथों से अधिक बूथों वाले मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। कोविड के दृष्टिगत हर केंद्र पर आवागमन के लिए दो से तीन गेट बनाने को कहा ताकि भीड़ इकट्ठी न होने पाए। उन्होंने मतदेय स्थल सरस्वती विद्या मन्दिर फरीदपुर, श्यामा सुन्दर इंटर कॉलेज फरीदपुर, सीएस इंटर कॉलेज फरीदपुर, कृषक समाज इंटर कॉलेज फतेहगंज पूर्वी, दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज फतेहगंज पूर्वी, रिठौरा श्री कृष्ण इंटर कॉलेज नवाबगंज, जेपीएन इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। डीएम ने मतदेय स्थल बनाए गए सरस्वती विद्या मन्दिर में फरीदपुर के उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि जिन बच्चों का वैक्सीनेशन अभी रह गया है, उनका तत्काल वैक्सीनेशन कराने की व्यवस्था की जाए। श्यामा सुन्दर इंटर कॉलेज फरीदपुर, जेपीएन जेपीएन इंटर कॉलेज का भी निरीक्षण किया। उप जिलाधिकारी को स्कूल के जो रास्ते बंद चल रहे हैं, उन्हें खुलवाने के निर्देश दिए ताकि मतदाता को कठिनाई न हो। इसके बाद डीएम ने सरस्वती विद्या मन्दिर का निरीक्षण किया। जहां वैक्सीनेशन की गति बढाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed