फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बीमार एलटी को घर से बुलाकर कराई जांच तब माना संक्रमित, हुई नोंकझोंक

बीमार एलटी को घर से बुलाकर कराई जांच तब माना संक्रमित, हुई नोंकझोंक

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 09:02 PM IST
विज्ञापन
बीमार एलटी को घर से बुलाकर कराई जांच तब माना संक्रमित, हुई नोंकझोंक
विज्ञापन
- रविवार को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने के बाद होम आइसोलेशन पर था लैब टेक्नीशियन अमर उजाला ब्यूरो बरेली। तीन सौ बेड कोविड अस्पताल के संक्रमित लैब टेक्नीशियन को अस्पताल बुलाकर पहले जांच कोरोना जांच कराई। पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने के बाद होम आइसोलेशन करने पर फ्लू कॉर्नर इंचार्ज से जमकर नोंकझोंक हुई। दोनों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए सीएमओ से शिकायत की है।
300 बेड कोविड अस्पताल में कार्यरत लैब टेक्नीशियन ने संदिग्ध लक्षण मिलने पर तीन दिन पहले कोविड जांच कराई थी। रविवार को रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद एलटी ने इसकी सूचना सर्विलांस सेल और आई ट्रिपल सी को भेज दी थी। सोमवार को वह होम आइसोलेशन पर था। एलटी का आरोप है कि संक्रमित होने की सूचना उसने उच्चाधिकारियों को भी दी थी। बावजूद इसके फ्लू कॉर्नर इंचार्ज डॉ सतीश चंद्रा ने उसे अस्पताल बुलाकर उसकी कोविड जांच कराई। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर उसे होम आइसोलेशन पर जाने को कहा। जिस पर उसने आपत्ति जताई। इसके बाद वहां पर करीब आधे घंटे जमकर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी रहा। देर शाम एलटी ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेज दिया है। उधर डॉक्टर सतीश ने सीएमओ को पत्र भेजकर एलटी पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाया है। एलटी का कहना है कि वह गंभीर रूप से बीमार था सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और बदन दर्द भी हो रहा था। जिसकी सूचना उसने डॉक्टर सतीश को फोन पर दी। बावजूद इसके उन्होंने उसे अस्पताल बुलाया और कोविड जांच के बाद ही उसे संक्रमित माना। किसी तरह की अनहोनी होने पर उसने डॉक्टर सतीश को जिम्मेदार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed