फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नौ जनवरी को जन विश्वास यात्रा का समापन, बरेली से जाएंगे 25 हजार कार्यकर्ता

नौ जनवरी को जन विश्वास यात्रा का समापन, बरेली से जाएंगे 25 हजार कार्यकर्ता

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 08:49 PM IST
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन
नौ जनवरी को जन विश्वास यात्रा का समापन, बरेली से जाएंगे 25 हजार कार्यकर्ता क्रासर पार्टी सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में तैयारियों को लेकर हुई बैठक अमर उजाला ब्यूरो बरेली। भाजपा पार्टी कार्यालय पर सोमवार को जिला अध्यक्ष की अध्य्क्षता में बैठक का आयोजन हुआ। जन विश्वास यात्रा का नौ जनवरी को लखनऊ में समापन होगा। इस मौके पर लखनऊ में रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पूरे प्रदेश से कार्यकर्ता जुटेंगे। बरेली से भी 25 हजार कार्यकर्ता लखनऊ जाएंगे। जिला अध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि संगठन के आगे के कार्यक्रम पर फोकस करना है। उसमें सबसे महत्वपूर्ण नौ जनवरी को लखनऊ में जन विश्वास यात्रा का समापन है। इसमें 25 हजार कार्यकर्ताओं को बरेली से पहुंचना है। इसके बाद जनसम्पर्क अभियान शुरू होगा। जिसके लिए बूथ स्तर से सेक्टर और मंडल स्तर तक की बैठकें कर आगे की रणनीति बनाई जानी है। महिला व पुरुषों की टोली बना कर प्रत्येक बूथ पर लाभार्थी संपर्क अभियान, महिला संपर्क अभियान, एससी-ओबीसी संपर्क अभियान करेंगे। इसके अलावा मकर संक्रांति के अवसर पर सभी शक्ति केंद्रों पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया जाना है।
विज्ञापन
बैठक में सोमपाल शर्मा, मीडिया प्रभारी अंकित महेश्वरी, नरेंद्र गंगवार, मेघनाथ सिंह कठेरिया, निर्भय गुर्जर, वीरपाल गंगवार, चंचल गंगवार, नीरेंद्र सिंह राठौर, अजय सक्सेना, अंकित शुक्ला, राहुल साहू, मंजू कोरी , पूजा गंगवार, नेहा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed