{"_id":"6172d6d4058331662c63d0fe","slug":"bareilly1634916052","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनमता खान बनी एक दिन की एसएसपी देहात","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
अनमता खान बनी एक दिन की एसएसपी देहात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनमता खान बनी एक दिन की एसपी देहात
विज्ञापन
बरेली। जीजीआईसी की कक्षा 11 में पढ़ने वाली अनमता खान को शुक्रवार को एक दिन का एसपी देहात बनाया गया। ये आयोजन महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग की ओर से नायिका योजना के तहत किया गया। अनमता सुभाषनगर के गांव बब्बनपुरवा की रहने वाली हैं। इनके पिता खुर्शीद राजमिस्त्री हैं और मां शहरुनिशा गृहिणी हैं। अनमता ने बताया कि वह एनएसएस की कार्यकर्ता हैं और आईपीएस अफसर बनना चाहती हैं। अनमता ने बताया कि वह अफसर बनकर महिला अपराध को खत्म करना चाहती हैं। इस दौरान एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने छात्राओं को बताया कि किस तरह वे पुलिस में शिकायत करें। उन्होंने छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी।