{"_id":"6172d6ac6bfb9622f165b163","slug":"bareilly1634916012","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली कॉलेज मैदान में रोजगार मेला आज, दस हजार युवाओं को रोजगार की उम्मीद","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बरेली कॉलेज मैदान में रोजगार मेला आज, दस हजार युवाओं को रोजगार की उम्मीद
विज्ञापन
बरेली कॉलेज मैदान में रोजगार मेले के लिए की जा रही तैयारियां। अमर उजाला
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत बरेली कॉलेज में 23 अक्तूबर यानी आज मंडलीय रोजगार मेले का आयोजन होगा। मेले में निजी क्षेत्र की 70 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल होंगी। सेवायोजन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन और मौके पर ऑफलाइन भी पंजीकरण अभ्यर्थी करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोजगार मेले को सफल बनाने के उद्देश्य से पिछले दिनों संयुक्त निदेशक प्रशिक्षु की अध्यक्षता बैठक हुई थी। जिसमें बरेली मंडल के सभी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य, उप्र कौशल विकास मिशन के जिला समन्वयक, एमआईएस मैनेजर कौशल विकास मिशन के ट्रेनिंग पार्टनर मंडल के समस्त जिला रोजगार सहायता अधिकारियों ने प्रतिभाग किया था। संयुक्त निदेशक प्रशिक्षु एके राणा ने बताया कि अधिक से अधिक प्रशिक्षित बेरोजगारों और कंपनियों को रोजगार मेले में प्रतिभाग कराने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रतिभागता सुनिश्चित कराने के लिए सेवायोजन कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा मंडल के समस्त महाविद्यालयों, तकनीकी और मैनेजमेंट के संस्थानों में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम चल रहा था। खण्ड विकास अधिकारियों, ग्राम पंचायत अधिकारियों, ग्राम प्रधानों को एसएमएस भेजकर ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगारों को अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। आयोजन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोजगार मेले की बरेली कॉलेज मैदान में चल रही तैयारियां। अमर उजाला
- फोटो : Amar Ujala
रोजगार मेले की बरेली कॉलेज मैदान में चल रही तैयारियां। अमर उजाला