फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ओपीडी में बने 18 सौ पर्चे, 486 बुखार के मरीज

ओपीडी में बने 18 सौ पर्चे, 486 बुखार के मरीज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
ओपीडी में बने 18 सौ पर्चे, 486 बुखार के मरीज
जिला अस्पताल की ओपीडी में काफी तादाद में पहुंचे मरीज। अमर उजाला - फोटो : Amar Ujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बरेली। दो दिन बाद खुली जिला अस्पताल की ओपीडी में शनिवार सुबह से ही मरीजों की कतार लगी रही। ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे करीब 18 सौ मरीजों में 486 बुखार पीड़ित रहे। संदिग्ध मरीजों की मलेरिया, डेंगू की जांच की गई। महानवमी पर ओपीडी आधे दिन की रही और दशहरा पर पूरी तरह बन्द रही थी। लिहाजा शनिवार को दो दिनों के बाद ओपीडी पूरे समय के लिए खुली। सुबह से ही मरीजों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। दोपहर तक 18 सौ से भी ज्यादा मरीजों के पर्चे बनाकर काउंटर बन्द हुआ। ओपीडी में सबसे अधिक भीड़ जनरल ओपीडी में रही। दोपहर एक बजे तक अस्पताल का प्रथम तल पूरी तरह से मरीजों से भरा हुआ था। आमतौर पर भी शनिवार को सामान्य दिनों के मुकाबले अधिक मरीज आते हैं, लेकिन दो दिन बाद ओपीडी खुलने से आज भीड़ अधिक रही।
विज्ञापन
अस्पताल में बुखार के 486 मरीज पहुंचे थे। फिजिशियन के कक्ष में बुखार समेत पेट से संबंधित बीमारियों के मरीज इलाज के लिए पहुंचे। करीब एक महीने से इन बीमारियों के मरीजों की संख्या अधिक बताई जा रही है। बच्चों के डॉक्टर को दिखाने के लिए भी 88 पर्चे बने। इसमें बुखार पीड़ित बच्चों में संदिग्ध लक्षण मिले। बच्चों समेत अन्य मरीज जिनमें डेंगू, मलेरिया के संदिग्ध लक्षण दिखे, उन्हें जांच कराने के लिए लैब भेज दिया गया। फिजिशियन डॉ. आशु अग्रवाल ने बताया कि मौसम में बदलाव की वजह से ज्यादातर लोग वायरल बीमारी से पीड़ित हो रहे हैं। इस दौरान हल्की सी लापरवाही सेहत बिगाड़ सकती है। सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपीडी में बने 18 सौ पर्चे, 486 बुखार के मरीज
जिला अस्पताल की ओपीडी में काफी तादाद में पहुंचे मरीज। अमर उजाला - फोटो : Amar Ujala
जिला अस्पताल की ओपीडी में काफी तादाद में पहुंचे मरीज। अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed