अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत सोमवार को सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर आयुष्मान कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। 15 सौ से ज्यादा पात्रों को कार्ड वितरित किये गए हैं।
सोमवार को जिला महिला चिकित्सालय समेत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अंतोदय राशन कार्ड धारकों को आयुष्मान कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें जनप्रतिनिधियों ने आयुष्मान कार्ड का वितरण किया। जिला महिला चिकित्सालय पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने कार्ड वितरित किए। प्रोजेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री का सम्बोधन लाइव प्रसारित हुआ। जिले में 1500 सौ से ज्यादा अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। इस मौके पर सीएमओ डॉ बलबीर सिंह, एडीएसआइसी डॉ सुबोध शर्मा, सीएमएस डॉ अलका शर्मा, एसीएमओ डॉ हरपाल सिंह, डॉ अशोक कुमार, जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ अनुराग अग्रवाल आदि मौजूद रहे।