फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   धर्मस्थल पर गोवंश के अवशेष फेंककर माहौल बिगाड़ने की कोशिश

धर्मस्थल पर गोवंश के अवशेष फेंककर माहौल बिगाड़ने की कोशिश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 07:10 PM IST
विज्ञापन
बरेली। थाना भोजीपुरा के कस्बा धौराटांडा में खुराफातियों ने माहौल खराब करने के लिए दो घरों में गोमांस फेंक दिया और एक धर्मस्थल पर गोवंश के अवशेष। रविवार सुबह करीब पांच बजे लोग सोकर उठे तो इसको लेकर आक्रोशित होने लगे। हिंदू संगठनों के लोग भी मौके पर पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत करके कार्रवाई का आश्वासन दिया। गोमांस और अवशेष को हटवाकर वहां फोर्स तैनात किया है। इस मामले में थाना भोजीपुरा में अज्ञात खुराफातियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed