फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पीएम को पत्र भेजने की होड़ से डाक विभाग को मिली संजीवनी

पीएम को पत्र भेजने की होड़ से डाक विभाग को मिली संजीवनी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
पीएम को पत्र भेजने की होड़ से डाक विभाग को मिली संजीवनी
विज्ञापन
- पोस्ट कार्ड भेजने में आया 3 गुने का इजाफा बरेली । आधुनिकता के इस दौर में लोग जहां व्हाट्सएप ईमेल व अन्य माध्यमों से अपना संदेश पहुंचाते हैं। लेकिन बरेली डाकघर के पिछले 10 दिनों में पोस्टकार्ड की बिक्री में तीन गुने का इजाफा हुआ है । दरअसल पीएम नरेन्द्र मोदी के सात अक्टूबर को संवैधानिक पद पर सार्वजनिक जीवन के 20 साल पूरे होने के अवसर पर ये पोस्ट कार्ड पीएम का आभार जताने और उन्हें बधाई देने के लिए खरीदे गए हैं। भाजपा कार्यकर्ता लोगों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री आवास को पोस्ट कार्ड भेज रहे हैं। मोदी के नाम लिखे पोस्ट कार्ड में लोग अपनी पसंदीदा कल्याणकारी योजना के लिए उनका आभार जता रहे हैं। साथ ही सत्ता में 20 साल पूरे होने की भी बधाई दे रहे हैं। डाक विभाग के अधिकारी कोशा अधिकारी वीरेंद्र प्रताप ने बताया कि पिछले माह में 638 पोस्टकार्ड की बिक्री हुई थी लेकिन इस माह में 3 दिनों में ही यह आंकड़ा पार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed