मिशन शक्ति अभियान के तहत शक्ति स्वरूपा दुर्गा के नौ रूपों की साधना के लिए मनाए जाने वाले नवरात्रि पर्व पर पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ समाज को प्रगति के पथ पर लाओ विषय पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन डॉ अनु महाजन के नेतृत्व में हुआ। छात्राओं ने चित्रों व स्लोगन के माध्यम से अपने भावों को प्रस्तुत किया। डॉ अनु ने कहा कि नारी शक्ति के बिना न्यू इंडिया की संकल्पना नहीं हो सकती। आज बेटी चाहे राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड का नेतृत्व हो या आधुनिक लड़ाकू विमान मोर्चे पर दुश्मनों से मुकाबला करना, चाहे खेल जगत दुनिया में अपने देश का नाम रोशन करना। हर कहीं महिला शक्ति अपनी छाप छोड़ रही है। डॉ मनीष यादव ने कहा, किसी भी महिला के सशक्तिकरण में अहम भूमिका परिवार की होती है। बेटी को मजबूत व निर्णय लेने की क्षमता का विकास कराने में परिवार का अहम भूमिका है। इस दौरान डॉ हिमशिखा यादव, डॉ हेमलता, डॉ अनुभूति, रविंद्र सिंह, प्रीति गोयल समेत अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो