फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बाइक सवार बदमाशों ने लूटी चेन

बाइक सवार बदमाशों ने लूटी चेन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
मीरगंज। कस्बे में विगत छह माह में तीन चैन छिनैती की घटनाओं को तो पुलिस खुलाशा नहीं कर पाई तब तक सोमवार को दिन में एक युवती की गले में पहनी सोने की चैन वाइक सवार दो युवक छीन कर फरार हो गए। मामले में युवती के भाई की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव कपूरपुर निवासी कल्पना सिंह पुत्री रामपाल सिंह कस्बे में संचालित राजेंद्र प्रसाद डिग्री कालेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। सोमवार की सुबह को अपने गांव से स्कूल किसी कार्य हेतु जा रही थी कि 11 बजे करीब कस्बे के सिरौली चौराहे से कुछ आगेे पहुंची कि पीछे से बाइक सवार दो युवक उसके गले में पहनी हुई सोने की चैन छीन कर फरार हो गए। युवती ने शोर मचाया। लेकिन लोगों के काफी पीछा करने के बाबजूद भी हत्थे नहीं चढ़ सके। घटना की तहरीर युवती के भाई विनीत सिंह पुत्र रामपाल सिंह ने थाना पुलिस को दी है। फिलहाल मुकददमा दर्ज नहीं किया गया है। एसएचओ दयाशंकर ने बताया कि तहरीर मिल गयी है और चोरों की तलाश में पुलिस लगा दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed