{"_id":"60ec33f68ebc3ebc791a3b45","slug":"bareilly1626092534","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननिहाल में रह रहे युवक का रेलवे लाइन पर मिला शव","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
ननिहाल में रह रहे युवक का रेलवे लाइन पर मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरनिया। ननिहाल मे रह रहे युवक का शव गांव के पास रेलवे लाइन पर पडा मिला। मालगाडी से कटकर उसकी मौत होना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
कोतवाली देवरनिया के गांव गरगय्या के रहने वाले मोहम्मद उमर का बीस वर्षीय पुत्र मोहम्मद नदीम देवरनिया के पास स्थित गाइ कठर्रा के रहने वाले शम्सुद्दीन के यहां अपनी ननिहाल मे आया हुआ था। वह करीब पन्द्रह दिन से यहां रह रहा था। रविवार की शाम वह घर मे वह गांव के बाहर टहलने की बात कहकर गया,मगर देर रात तक नहीं आया। रात करीब दस बजे लालकुआँ की तरफ से बरेली जाने वाली मालगाडी कठर्रा से गुजरी उससे कटकर उसकी मौत हो गयी।
सूचना पर ननिहाल वाले मौके पर पहुंचे,तो रेलवे लाइन पर उसका क्षति- विक्षत शव पडा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने कोई आशंका नहीं जताई है।