फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Forest fire spread over 600 bigha

आग से 600 बीघे में फैला जंगल राख

Wed, 09 Mar 2016 11:53 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Wed, 09 Mar 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Forest fire spread over 600 bigha
जंगल से आग राख्‍ा - फोटो : barabanki

कुर्सी थाना क्षेत्र के अलीनगर करौंदा के जंगल में बुधवार दोपहर अचानक आग लगने से करीब 600 बीघे में फैला जंगल राख हो गया। जंगल में आग भड़कने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को दी लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने आग को गांव की ओर आने से रोकने के लिए पंप चलाकर गांव के चारों ओर पानी डालकर रोका।

विज्ञापन


लोगों ने 100 नंबर पर आग लगने की सूचना दी दो घंटे बाद पहुंची कुसी पुलिस व फायर कर्मी जब तक आग पर काबू पाते तब तक 600 बीघे में लगे जंगली पेड़ जलकर राख हो गए। कुर्सी थाना क्षेत्र के ग्राम अलीनगर करौंदा के पास वन विभाग की करीब 1000 बीघे में से 400 बीघे में पौधरोपण कराया गया है। बाकी की 600 बीघा भूमि खाली पड़ी है जिस पर जंगली पेड़ उग आए थे।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर अचानक जंगल में आग लग गई। जंगल के किनारे अलीनगर व करौंदा नगर गांव की ओर आग तेज गति से बढ़ने लगी। जंगल में आग लगने की सूचना पर आस पास के गांवों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग, फायर ब्रिगेड व पुलिस के अधिकारियों को दी। दो घंटे तक कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव की ओर आग बढ़ते देख सूफियान, गुड्डू, शाहिद, रामशरण, तेज प्रताप, किशोरी लाल समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने इंजन चलाकर गांव के चारों ओर पानी से तर कर दिया। तब तक कुर्सी थाने के दरोगा अजया कुमार त्रिवेदी सिपाहियों के साथ पहुंचे। कुछ देर बाद फायर कर्मी पहुंचकर आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझाई जाती तब तक करीब 600 बीघे में लगे जंगली पेड़ जलकर राख हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed