फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   dowry deaths reported

नवविवाहिता की मौत दहेज हत्या की रिपोर्ट

Sun, 13 Mar 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 13 Mar 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
कुर्सी थाना क्षेत्र के गंगौली गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर पति समेत ससुराल के तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कुर्सी थाना क्षेत्र के गंगौली गांव निवासी विजय की पत्नी पूनम (23) की रविवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। आस-पड़ोस के लोगों से जानकारी पाकर लखनऊ के सेक्टर एम आशियाना निवासी पूनम के पिता मुलायम शर्मा कुछ रिश्तेदारों के साथ गंगौली गांव पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत ससुराल के तीन लोगों के खिलाफ कुर्सी थाने में तहरीर दी। बताया कि, 15 जून 2015 को उन्होंने अपनी पुत्री पूनम की विजय से शादी की थी। ब्याह में काफी खर्च करने के बाद भी पूनम का पति व ससुराल के अन्य लोग आए दिन दहेज कम लाने का ताना देते हुए उसे प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुलायम का आरोप है कि ससुरालीजनों ने पूनम को काफी पीटा था। इससे उसकी हालत बिगड़ने पर लखनऊ में इलाज कराया गया लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।

थानाध्यक्ष बृजेश पांडेय का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed