फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Medical College began cancer treatment

मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ कैंसर का इलाज

Thu, 10 Mar 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/बांदा
ब्यूरो अमर उजाला/बांदा Updated Thu, 10 Mar 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Medical College began cancer treatment
मेडिकल कॉलेज में कैंसर पीड़ित महिला का ऑपरेशन करने के बाद ड्रेसिंग करते डॉ.भूपेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
बांदा। नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज के लिए बुधवार का दिन काफी महत्वपूर्ण रहा। चित्रकूटधाम मंडल में पहली बार मेडिकल कॉलेज में कैंसर का न सिर्फ इलाज बल्कि गंभीर रूप से कैंसर पीड़ित महिला मरीज का ऑपरेशन भी सफलता पूर्वक किया गया।
विज्ञापन


बसपा सरकार में बने मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन एक साल पहले मार्च में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया था। इस अस्पताल में तीन सौ बेड के साथ ओपीडी, आईपीडी, एक्सरे की शुरुआत हुई थी। अब कैंसर जैसे गंभीर मर्ज का भी यहां इलाज शुरू हो गया है।
विज्ञापन


सर्वोदय नगर निवासी 70 वर्षीय शांती देवी के मुंह में होंठ के पास कैंसर था जो काफी गंभीर स्थिति में पहुंच गया था। बुधवार को मेडिकल कॉलेज में कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. भूपेंद्र सिंह ने शांती देवी के कैंसर वाले घाव का ऑपरेशन किया। इसके पूर्व उसकी सभी जांच आदि कराई गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. भूपेंद्र नाक, कान, गला के भी विशेषज्ञ हैं। उन्होंने बताया कि लगभग पौन घंटे ऑपरेशन चला। यह सफल रहा। दो-तीन दिन में महिला को घर भेज दिया जाएगा। खास बात यह है कि सस्ता और सीमित संसाधनों में यह ऑपरेशन किया गया। मात्र पांच हजार रुपये खर्च आया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed