{"_id":"56e4573f4f1c1be3738b456a","slug":"teen-killed-in-crash","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में किशोर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में किशोर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
Updated Sat, 12 Mar 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। अलग-अलग सड़क हादसों में सात बाइक सवार समेत नौ राहगीर घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में किशोर समेत तीन को कानपुर रेफर किया गया है। किशोर की कानपुर ले जाते समय मौत हो गई। इनमें से कोई भी बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन
अतर्रा थाना क्षेत्र के गोखिया गांव निवासी रामकुमार (60) पुत्र हीरालाल और गांव का कोटेदार बाबूजी (40) पुत्र लक्ष्मी प्रसाद शनिवार को दोपहर बाइक से बिसंडा जा रहे थे। अतर्रा-बिसंडा मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास बोलेरो की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सीएचसी से उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां हालत नाजुक देखकर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया। एक अन्य घटना में देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव निवासी रामप्रकाश (45) पुत्र नत्थू व ध्रूराज (25) पुत्र रामपाल और मड़ौली (पैलानी) गांव निवासी भैरम (25) शनिवार को सुबह बाइक से मड़ौली से पचनेही गांव जाते समय स्टेट हाईवे पर पपरेंदा गांव के पास डिवाइडर से टकराकर घायल हो गए।
विज्ञापन
उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के दोहा गांव निवासी दिनेश (25) पुत्र इंद्रपाल अपने साले मोहनलाल (32) पुत्र ईश्वरी प्रसाद (खम्हौरा, अतर्रा) के साथ बाइक से नरैनी से अतर्रा आ रहा था। भवई गांव के पास बिजली का टूटा तार पहिये में फंस जाने से दोनों गिरकर घायल हो गए।
उन्हें सीएचसी, अतर्रा से जिला अस्पताल भेजा गया। एक अन्य घटना में शोभित (15) पुत्र घनश्याम (दोहा) को शनिवार को सुबह घर के नजदीक सड़क पटरी पर बाइक सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। किशोर की कानपुर ले जाते समय मौत हो गई। एक अन्य घटना में जसपुरा कस्बा निवासी राजरानी (65) पत्नी रामनरेश को शुक्रवार की रात बैल ने सींग मारकर घायल कर दिया।