{"_id":"56e457f44f1c1b03748b456a","slug":"she-wanted-to-die-with-their-two-children-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मासूमों के साथ जलकर मरना चाहती थी पूनम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो मासूमों के साथ जलकर मरना चाहती थी पूनम
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
Updated Sat, 12 Mar 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव में शनिवार की रात हुई घटना को लेकर पूरे गांव मेें चर्चा है। सवाल किए जा रहे हैं कि आखिर ऐसी क्या नौबत आ गई कि पूनम पर न सिर्फ खुद को, बल्कि अपने दो मासूम बच्चों को भी मिटा देने का भूत सवार हो गया।
विज्ञापन
25 वर्षीय पूनम और पति बबलू सविता घटना के कुछ घंटे पहले ही भांजी की शादी निपटाकर मोहन पुरवा गांव से लौटे थे। गांव वालों के मुताबिक तब तक सब कुछ ठीकठाक था। देर शाम बबलू ने शराब पी ली। तभी पूनम ने उसकी नोकझोंक शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ी कि पूनम आपा खो बैठी और अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल लिया।
विज्ञापन
अपने दो बच्चों तीन वर्षीय धीरू और डेढ़ वर्षीय गुड्डू को भी अपने आगोश मेें समेट लिया और खुद को आग लगा ली। आग का गोला बनकर घर की छत पर दौड़ रही पूनम को बचाने के लिए पति बबलू उस पर झपटा। तभी पूनम के हाथ से डेढ़ वर्षीय गुड्डू गिर गया।
विज्ञापन
इस कारण वह आग से बच गया। तीन वर्षीय धीरू के पैर झुलस गए। पूनम की आग बुझाने में बबलू भी गंभीर रूप से झुलस गया। इस बीच गांव के लोग आ गए और आनन-फानन दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां पूनम ने दम तोड़ दिया। पति बबलू और मासूम धीरू का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनकी हालत खतरे से बाहर है। शनिवार को पूनम के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
उधर, मृतका के भाई तरखरी गांव निवासी विजय का कहना है कि बबलू शराब का लती है। अक्सर शराब पीकर पूनम को मारता-पीटता था। बताया कि चार साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करता था। आरोप लगाया कि शराब के नशे में और दहेज की मांग पूरी न होने पर जलाकर मार डाला। देहात कोतवाली प्रभारी संजय सिंह यादव ने बताया कि फिलहाल इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।