फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Sai worshiped at Tapeshwar temple enjoyed kite flying blessed the bride and groom in Balrampur

Balrampur: सीएम साय ने तपेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना, पतंगबाजी का लिया आनंद, वर वधू को दिया आशीर्वाद

Sun, 14 Jan 2024 07:59 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर, छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 14 Jan 2024 07:59 PM IST
सार

मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान स्वामी आत्मानन्द एवं जवाहर नवोदय स्कूल के बच्चों के साथ चकरी एवं मांझा थाम कर पतंगबाजी का आनन्द लिया। मुख्यमंत्री ने चारपाई में बैठकर तिलकुट और लड्डू का उठाया लुत्फ। 

विज्ञापन
CM Sai worshiped at Tapeshwar temple enjoyed kite flying blessed the bride and groom in Balrampur
सीएम ने पतंगबाजी का लिया आनंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले में तातापानी स्थित तपेश्वर महादेव मंदिर में पूजा- अर्चना कर प्रदेशवासियों की समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा।  साय आज संक्रांति परब तातापानी महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर तातापानी पहुंचे थे। साय ने तपेश्वर महादेव पर जल का अर्घ्य देकर तपेश्वर महादेव के विशाल प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान स्वामी आत्मानन्द एवं जवाहर नवोदय स्कूल के बच्चों के साथ चकरी एवं मांझा थाम कर पतंगबाजी का आनन्द लिया। मुख्यमंत्री ने चारपाई में बैठकर तिलकुट और लड्डू का उठाया लुत्फ

विज्ञापन

 

CM Sai worshiped at Tapeshwar temple enjoyed kite flying blessed the bride and groom in Balrampur
सीएम विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला

सीएम ने कहा कि तातापानी की धरती बहुत पवित्र धरती है। यह धरती रामकथा से जुड़ी है। तातापानी महोत्सव का आरंभ हमारी सरकार ने ही किया था। इसके बाद हर साल यह महोत्सव भव्य रूप लेता जा रहा है। तातापानी को पर्यटन स्थल के रूप में मैं घोषित करता हूँ। यहां पर्यटन विभाग का मोटल आरंभ करेंगे। तातापानी क्षेत्र के विकास के लिए आने वाले समय में मास्टर प्लान भी तैयार किया जाएगा। तातापानी महोत्सव में शामिल होने जिला बलरामपुर-रामानुजगंज पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यह बात कही।
 

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर रघुनाथनगर में महाविद्यालय की घोषणा भी की साथ ही डीपाडीह कला में नवीन पुलिस चौकी की घोषणा भी की। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने सरगुजा संभाग की जनता को मकर संक्रांति की बधाई के साथ ही उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि सरगुजा की जनता ने मोदी जी की गारंटी पर भरोसा किया। हम आपके भरोसे पर खरा उतरेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच सालों में छत्तीसगढ़ का जो विश्वास रूक गया था, वो अब तेजी से होगा। 

 

इस मौके पर संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि तातापानी में भगवान राम-सीता जी के पवित्र चरण पड़े। हमारा सौभाग्य है कि हमने ही 2012 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के समय में तातापानी महोत्सव की शुरूआत की थी। हमारी आस्था के केंद्रों के विकास का काम मोदी जी के नेतृत्व में हो रहा है। प्रभु राम 22 तारीख को आ रहे हैं। उनके आगमन की भव्य तैयारी करनी है। 

 


 

CM Sai worshiped at Tapeshwar temple enjoyed kite flying blessed the bride and groom in Balrampur
सीएम ने वर वधू को दिया आशीर्वाद - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से 400 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले के बलरामपुर विकासखंड अंतर्गत तातापानी महोत्सव परिसर में 400 नव युगल मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री साय का स्वागत पगड़ी पहनाकर किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा नवदम्पतियों को जीवन में नए पड़ाव के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा, प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला पोर्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री निशा नेताम सहित अन्य जन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
 

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत 400 जोड़े ने रीति रिवाज से विवाह किए। इसमें 19 जोड़े का विवाह ईसाई रीति से कराया गया। 01 मुस्लिम रीति एवं शेष जोड़ियों का विवाह हिंदू रीति रिवाज से सम्पन्न किया गया। इन जोड़ियों में 07 जोड़ियो विशेष पिछड़ी जनजाति (पहाड़ी कोरवा) के साथ 03 दिव्यांग जोड़ी भी शामिल है जिनकी हिंदू रीति रिवाज से विवाह कराया गया। इस अवसर पर विवाहित जोड़ों को मुख्यमंत्री साय द्वारा नव विवाहित जोड़ों को घरेलू सामग्री, प्रति जोड़ा 21-21 हजार का डेमो चेक प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने पहाड़ी कोरवा समुदाय के जोड़े रंजीता और दिनेश्वर, शांति और लाबूड़, लक्ष्मी और बसंत, रजनी और सोहन, सुभंति और छोटन राम से मिलकर उन्हें आशीर्वाद दिया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed