{"_id":"688439239315235aee097ea4","slug":"a-girl-died-and-four-people-were-injured-due-to-wall-collapse-in-ramanujganj-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर-रामानुजगंज: बारिश के कारण जर्जर मकान की दीवार गिरी, मलबे में दबकर एक बच्ची की मौत और चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर-रामानुजगंज: बारिश के कारण जर्जर मकान की दीवार गिरी, मलबे में दबकर एक बच्ची की मौत और चार घायल
Sat, 26 Jul 2025 07:40 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर-रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर-रामानुजगंज
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 26 Jul 2025 07:40 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 13 में आज सुबह पांच बजे के करीब एक घर की दीवार गिरने से तीन बच्चे और दंपति मलबे में दब गए। हादसे में बच्ची की मौत हो गई और चार लोग घायल हैं।
विज्ञापन
जर्जर मकान की दीवार गिरने से हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 13 में आज सुबह पांच बजे के करीब एक घर की दीवार गिरने से तीन बच्चे और दंपति मलबे में दब गए। हादसे में बच्ची की मौत हो गई और चार लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, नगर के वार्ड क्रमांक 13 में रहने वाले प्रमोद रवि उम्र 40 वर्ष अपनी पत्नी सुनीता देवी उम्र 34 वर्ष अपने बच्चों राधा उम्र 10 वर्ष, खुशबू उम्र 8 वर्ष, काजल उम्र 9 वर्ष के साथ अपने घर में सोए हुए थे। इसी दौरान घर के बगल में एक जर्जर घर की दीवार मूसलाधार बारिश के कारण उनके ऊपर गिर गई। पांचों लोग मलबे में दब गए। जिनमें से खुशबू की मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, दंपति और दो बच्चे घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने घायलों के उचित इलाज के लिए डॉक्टर से बात की वही घायलों के इलाज के लिए हर संभव मदद देने की बात कही।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की तत्परता से चार लोगों की बची जान
दीवार गिरने से जहां एक की मौत हो गई वहीं चार लोगों की जान स्थानीय लोगों की तत्परता से बची। घटना के बाद बड़ी संख्या में आसपास के लोग जुट गए। जिनके द्वारा साहस का परिचय देते हुए तत्काल मलबे को हटाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अगर थोड़ी सी भी दो देरी सभी के जान पर बन सकती थी।