फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   CCTV test monitor

सीसीटीवी की परीक्षा पर नजर

Wed, 09 Mar 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो अमर उजाला, बलिया Updated Wed, 09 Mar 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
CCTV test monitor
सीसीटीवी की परीक्षा पर नजर
जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को सीबीएसई दसवीं की हिंदी की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से कराई गई। जिसमें हजारों परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। नगर से सटे केंद्रीय विद्यालय जीराबस्ती, नागाजी विद्यालय माल्देयपुर, सेंट जेवियर्स स्कूल धरहरा सहित विभिन्न विद्यालयों में परीक्षार्थियों  ने परीक्षा दिये।नगर से सटे परीक्षा केंद्रों पर पूरी तरह से कड़ाई देखी गई। हाल के अंदर एक टेबल पर एक छात्र को बैठने की व्यवस्था की गई थी। ज्यादातर परीक्षा केंद्रों तथा कक्षाओं में सीसी टीवी कैमरे लगे हुए थे।
विज्ञापन


जिससे परीक्षार्थियों की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही थी। केंद्रीय विद्यालय जीराबस्ती में व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त थी। इसी प्रकार कुछ सेंटर पर परीक्षा के दौरान छात्रों के बातचीत करने पर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।एलएन नेशनल सीनियरसेकेंड्री स्कूल सिवानकला में मंगलवार को सीबीएसई दसवीं के हिंदी की परीक्षा में कुल140 परीक्षार्थी शामिल रहे।
विज्ञापन



परीक्षा से पूर्व मुख्य गेट पर विद्यालय की अध्यापिका प्रत्याशा तिवारी, वंदिता आर्या, पूनम शर्मा, रिजवाना खातून, अखिलेश कुमार प्रजापति, अनिल कुमार तिवारी द्वारा सघन तलाशी  के बाद छात्र-छात्राओं को  विद्यालय में प्रवेश करने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सीसीटीवी कैमरे की देखरेख में छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में शामिल रहे।  इस बावत विद्यालय के प्रबंधक नियाज अहमद ने बताया कि ऐसी व्यवस्था की जाती है कि कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed