फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   man cuts his wife's nose

पति ने काट ली पत्नी की नाक

Thu, 10 Mar 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच Updated Thu, 10 Mar 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
man cuts his wife's nose
प‌ति के हमले में घायल संगीता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बहराइच
बहराइच। पत्नी को ससुराल ले जाने आए पति को उस वक्त गुस्सा आ गया जब पत्नी ने उसके संग जाने से इन्कार कर दिया। उसने चाकू से पत्नी की नाक काट डाली।
विज्ञापन


महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया है। महिला ने एसपी को पत्र देकर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। 

घटना दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के मोहल्ला बख्शीपुरा की है। यहां की निवासी संगीता गुप्ता पुत्री अशर्फीलाल गुप्ता का विवाह पांच साल पहले श्रावस्ती के भिनगा क्षेत्र अंतर्गत भंगहा बाजार निवासी छोटेलाल पुत्र जोगीलाल साहू से हुआ था।


संगीता का कहना है कि विवाह के बाद से ही उसे ससुराल के लोग परेशान कर रहे थे। उत्पीड़न से तंग आकर वह अपने मायके में रह रही थी लेकिन पति आए दिन मायके पहुंचकर विवाद करता था।
विज्ञापन


संगीता का कहना है कि बुधवार रात फिर छोटेलाल उसके मायके आ धमका। विदा करने की जिद करने लगा।

महिला ने इन्कार कर दिया तो वह भड़क उठा और चाकू से उसकी नाक काट ली। संगीता के शोर मचाने पर वह भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed