{"_id":"56e6e61a4f1c1b6b4a8b47f9","slug":"firing-on-jwellers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा भाइयों पर डकैतों ने झोंका फायर, ट्रॉमा रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफा भाइयों पर डकैतों ने झोंका फायर, ट्रॉमा रेफर
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
Updated Mon, 14 Mar 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
साथी कारोबारी पर हमले के विरोध में प्रदर्शन करते व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बहराइच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकौना (श्रावस्ती)। सराफा दुकान पर रविवार रात डकैतों ने हमला बोल दिया। विरोध करने पर दुकान मालिक व उसके भाई पर फायर झोंक दिया। शोर मचने पर डकैत कुछ ले तो नहीं जा सके लेकिन दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
भाइयों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल की जांच की है। वहीं, घटना से क्षुब्ध नगर के व्यवसायियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी तक दुकान बंद रखने की चेतावनी दी है।
इकौना नगर के मोहल्ला बेचूबाबा निवासी काली प्रसाद सोनी (38) व सुनील सोनी उर्फ कुन्नू (32) पुत्रगण जगतनारायन बेचूबाबा मंदिर के सामने अपने घर में ही सराफा दुकान करते हैं। प्रतिष्ठान में सोने-चांदी के आभूषण भी बनाए जाते हैं।
विज्ञापन
रविवार रात दुकान का शटर तोड़कर करीब छह डकैत घुस आए। डकैतों ने दुकान में सो रहे काली प्रसाद से आभूषणों की आलमारी की चाबी मांगी। मना करने पर बदमाशों ने काली प्रसाद की पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच कुछ बदमाश आलमारी तोड़ने लगे।
खटपट की आवाज सुन मौके पर पहुंचे सुनील को भी बदमाशों ने पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों भाइयों के शोर मचाने व खुद को घिरता देख बदमाशों ने काली प्रसाद के पैर व सुनील के सीने पर फायर झोंक दिया।
फायर की आवाज सुन मौके पर पहुंची महिलाओं पर भी बदमाशों ने हमला करने का प्रयास किया। जान बचाने के लिए महिलाओं ने दो बदमाशों के ऊपर तेजाब फेंक दिया। इसके बाद बदमाश भाग निकले। काली प्रसाद की मां कृष्णावती देवी की तहरीर पर इकौना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी तक बंद रहेंगी नगर की दुकानें
नगर में रविवार रात घटी घटना के बाद इकौना के व्यापारियों में रोष फैल गया है। व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की नगर इकाई के बैनर तले सोमवार को अपनी दुकानें बंद कर बेचूबाबा चौराहे पर प्रदर्शन किया।
प्रतिनिधिमंडल ने नगर अध्यक्ष विनोद कुमार सोनी व महामंत्री अमित कसौधन के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक इकौना हरि सिंह को ज्ञापन भी सौंपा जिसमें कहा है कि जब तक हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होगी, इकौना में सभी दुकानें बंद रहेंगी।
मौके पर पहुंचे एएसपी ने व्यापारियों से जल्द घटना का खुलासा करने व आरोपियों को गिरफ्तार कराने का आश्वासन दिया।