फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bharat prasad elected as president of mehsi bar association

महसी तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने भारत प्रसाद व महामंत्री नरेंद्र

Sat, 05 Mar 2016 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच Updated Sat, 05 Mar 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
bharat prasad elected as president of mehsi bar association
शुक्रवार को चुने गए महसी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महामंत्री। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बहराइच
महसी (बहराइच)। तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को हुआ। गहमागहमी के बीच हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर भारत प्रसाद मिश्रा व महामंत्री पद पर नरेंद्र नाथ त्रिपाठी विजयी घोषित हुए। इस मौके पर दोनों निर्वाचित  पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन


एल्डर कमेटी के चेयरमैन राम बिहारी लाल श्रीवास्तव के देखरेख में तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव गहमागहमी के बीच हुआ। महसी तहसील के 100 अधिवक्ता मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन


चेयरमैन ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे भारत प्रसाद मिश्रा को 58 मत मिले, जबकि प्रतिद्वंद्वी राजवंत मिश्र को 41 मतों से ही संतोष करना पड़ा। एकमत अवैध पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 मतों से अध्यक्ष पद पर भारत प्रसाद मिश्र को विजयी घोषित किया गया। वहीं, महामंत्री पद पर नरेंद्र नाथ त्रिपाठी को 67 मत तथा विकास चंद्र श्रीवास्तव को मात्र 32 मत ही मिले। एक मत अवैध पाया गया।


महामंत्री पद पर नरेंद्र नाथ त्रिपाठी को 35 मतों से विजयी घोषित किया गया। छह वरिष्ठ प्रशासनिक पदों के लिए पदाधिकारियों का मनोनयन शपथ ग्रहण समारोह के बाद होगा। इस मौके पर एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन के अलावा ज्ञानदत्त बाजपेई, सुशील कुमार श्रीवास्तव, शिवकुमार मौर्य, रितनेश कुमार मिश्र व वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed