फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   आग में 38 फूस के मकान जलकर राख

आग में 38 फूस के मकान जलकर राख

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 09:18 PM IST
विज्ञापन
आग में 38 फूस के मकान जलकर राख
बहराइच के मंगल पुरवा में आग लगने से जले घर। - फोटो : Amar Ujala
गोड़ियनपुरवा गांव में लगी आग, 30 मकान राख
विज्ञापन
दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर पाया काबू अनाज, कपड़ा, बर्तन समेत 20 लाख की संपत्ति का हुआ नुकसान फोटो है। संवाद न्यूज़ एजेंसी बहराइच। मगलपुरवा के गोड़िया पुरवा गांव में रविवार देर शाम को अज्ञात कारणों से आग लग गई। लपटों ने 30 ग्रामीणों के मकान को आगोश में ले लिया। आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना पाकर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। आने कांड में कपड़ा बर्तन आना समेत 20 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। सूचना पाकर राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचे हैं। क्षति का आनकलन कर रहे हैं। बांसी तहसील अंतर्गत मंगल पुरवा ग्राम बाढ़ व कटान पीड़ित है। ग्राम पंचायत के मजरा गोड़ियन पुरवा में रविवार देर शाम को कृपा के मकान में आग लग गई। आग लगने की सूचना पाकर ग्रामीण दौड़ पड़े। सभी ने आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन अग्निकांड की तेज लपटों ने पड़ोसी विष्णु, द्वारिका, परशुराम, रामदीन, मोंगरी, मातादीन और बालक राम समेत 30 ग्रामीणों के मकान को आगोश में ले लिया। अग्निकांड की सूचना ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को दी। दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। सभी ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। लगभग डेढ़ घंटे की मौत मशक्कत कर बाद आग बुझ सकी। अग्निकांड में कपड़ा, बर्तन, अनाज और लाखो रुपए नकदी जल गई। ग्रामीणों के मुताबिक अग्निकांड में 20 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। उप जिलाधिकारी एस एन त्रिपाठी ने बताया कि आग लगने की सूचना पाकर राजस्व कर्मी को मौके पर भेजा गया है। क्षति का आंकलन हो रहा है। रिपोर्ट मिलते ही पीड़ितों के खाते में आपदा राहत सहायता राशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन
सिलेंडर दागने से विकराल हुई आग ग्रामीणों के मुताबिक गोरियन पुरवा गांव में रविवार देर शाम को आग लगने के बाद एक ग्रामीण के मकान में सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने से आग ने विकराल रूप ले लिया। कुछ देर बाद ही दूसरे ग्रामीण के घर में रखे सिलेंडर फैल गई। जिससे दोनों सिलेंडर फटने के बाद जलने लगे और आग ने विकराल रूप ले लिया देखते ही देखते 30 ग्रामीणों के मकान जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग में 38 फूस के मकान जलकर राख
बहराइच के मंगल पुरवा में रविवार को आग लगने के बाद जल रहे मकान। - फोटो : Amar Ujala
बहराइच के मंगल पुरवा में रविवार को आग लगने के बाद जल रहे मकान।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed