{"_id":"56dc99554f1c1bcf578b4569","slug":"electrycity-water-problam","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली और पेयजल संकट गहराया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली और पेयजल संकट गहराया
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Mon, 07 Mar 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत में पिछले दो दिनों से विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से लड़खड़ा गई है। क्योंकि दो दिनों से विद्युत लाइनों मेें फाल्ट आया हुआ है, जिस कारण सप्लाई पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है। निगम के कर्मचारी फाल्ट को ढूंढने में लगे हुए है, लेकिन रात तक भी फाल्ट का पता नहीं लग सका। नतीजतन पेयजल संकट गहरा गया। समस्या को लेकर लोगों ने मुख्य शिकायत केंद्र पर भी हंगामा किया।
पहले से ही नगर व क्षेत्र के लोग अघोषित विद्युत कटौती की समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन अब दो दिनों से कोताना रोड स्थित एक्सईएन प्रथम व बिनौली रोड स्थित एक्सईएन द्वितीय कार्यालयों से जुडे बिजलीघरों की विद्युत लाइनों में फाल्ट आने के कारण सप्लाई पूरी तरह से धड़ाम है। नतीजतन पेयजल संकट गहरा गया है। मजबूरन कई जगहों पर लोगों को किराए पर जनरेटर लाकर पेयजल की व्यवस्था करनी पड़ रही है। नगरवासियों में यशवीर तोमर, सुमित तोमर, अमित, मुकेेश देवी, शालू का आरोप है कि निगम के अफसरों का ध्यान सिर्फ चेंकिग अभियान के बहाने अवैध वसूली करने का है। विद्युत आपूर्ति की तरफ उनका ध्यान नहीं जा रहा है। परीक्षा की तैयारियों में जुटे विद्यार्थियों को भी मोमबत्तियां जलाकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर विभाग के खिलाफ आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। जेई आलोक ने कहा कि फाल्ट के चलते परेशानियां उत्पन्न हुई है। अभी भी फाल्ट ढूंढने में लगे हुए हैं, लेकिन फाल्ट का कहीं पता नहीं चल सका है। आरोप निराधार है।
मुकेश पंवार