फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   tried to kidnap the son of trader

सराफा कारोबारी के बेटे के अपहरण की कोशिश

Thu, 10 Mar 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Thu, 10 Mar 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
tried to kidnap the son of trader
- फोटो : demo pic
मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के सिधौना बाजार के पास गुरुवार की शाम करीब छह बजे दूकान से घर जा रहे सराफा कारोबारी के बेटे का बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर अपहरण कर लिया। घटना के समय बालक के साथ मौजूद उसके मामा ने घरवालों को सूचना दी। चारो तरफ से घिरे बदमाश गांगी नदी पार जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के करनेहुआं गांव के पास बालक और अपनी बाइक छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन


मेहनाजपुर थाने के सिधौना गांव निवासी बच्चूलाल सेठ मशहूर सराफा कारोबारी हैं। गांव के बाजार में इनकी दूकान है। रोज की तरह बच्चूलाल गुरुवार की शाम करीब छह बजे अपने 10 वर्षीय बेटे शुभम सेठ को उसके मामा चुन्ना सेठ के साथ घर भेज दिए। मामा-भांजा बाइक पर बैठकर घर जा रहे थे। जैसे ही सिधौना गांव के पकड़ीपुर मौजे के पास वे पहुंचे कि पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए।
विज्ञापन


ओवरटेक करते हुए चुन्ना को बाइक रोकने का इशारा किए। चुन्ना ने बाइक नहीं रोकी तो बदमाश ने गोली मार दी। हालांकि गोली से चुन्ना तो बच गया। लेकिन गोली की आवाज से भयभीत होकर वह बाइक समेत गिर गया। चुन्ना के गिरने के बाद बदमाश शुभम को अपनी बाइक पर खींच लिए और चाकिडीह गांव की तरफ भागने लगे। इस दौरान शुभम के पास मौजूद बैग गिर गया। जिसमें आभूषण आदि रखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आबादी के बीच घटना होने से गांव के लोग पुलिस को सूचना देेने के साथ ही बदमाशों का पीछा करनेे लगे। बदमाशों ने बचने के लिए फायरिंग की लेकिन गांववालों का साहस देख वे भयभीत हो गए। चाकिडीह गांव से गांगी नदी पारकर जौनपुर या गाजीपुर छुपना चाहते थे लेकिन गांववालों का सूचना तंत्र मजबूत होने की वजह से आगे वाले गांव के लोग भी घेरेबंदी करने लगे।


बदमाश अपने आप को घिरा देख जौनपुर जिले के चंदवक थाने के करनेहुआ गांव के पास अपहृत शुभम और अपनी बाइक छोड़कर भाग गए। बाइक पर नंबरप्लेट नहीं था। उस पर चिपकाए गए स्टीकर पर गाजीपुर जिला लिखा हुआ था। बाइक की डिग्गी में किसी महिला का पर्स था।

बदमाशों की बाइक बरामद कर ली गई है। उसके आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान करने के प्रयास में जुटी है। - दयानंद मिश्रा, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed