फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Tanker crushed old man, death

टैंकर ने वृद्ध को कुचला, मौत

Thu, 10 Mar 2016 12:17 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Thu, 10 Mar 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Tanker crushed old man, death
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala beuro
सदर कोतवाली क्षेत्र के हाइवे रोड इंडियन आयल तिराहे पर तेज रफ्तार टैंकर ने सड़क पार कर रहे 65 वर्षीय वृद्ध को रौंद दिया। वृद्ध की मौके पर मौत हो गई। घटना से आक्रोशित भीड़ ने हाइवे जाम कर दिया। लोगों ने कई गाड़ियों के शीशे भी तोड़ डाले और चालकों की पिटाई कर दी। इधर हंगामे और जाम की सूचना पर पहुंचे एसपी ने आक्रोशित भीड़ को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। दो घंटे तक लगे जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम जैतापुर निवासी चुन्नीलाल शुक्ला (65) औरैया शहर में एक परचून की दुकान पर काम करते थे। बुधवार को वह पैदल औरैया आ रहे थे। जैसे ही वह हाइवे रोड इंडियन आयल तिराहे के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से चुन्नीलाल की मौत हो गई। हादसा होते देख घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


भीड़ का आक्रोश व बवाल की आशंका पर कोतवाली बिधूना सीओ बालकराम, प्रभारी नन्हेलाल यादव व यातायात प्रभारी माया प्रसाद यादव मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग नहीं माने। इसी बीच कुछ वाहनों ने साइड से निकलने का प्रयास किया तो उग्र भीड़ ने वाहनों में तोड़-फोड़ शुरू कर दी। एएसपी विपुल कुमार, एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार के समझाने पर भी भीड़ नहीं मानी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर भीड़ के बेकाबू होने की सूचना मिलते ही एसपी  सत्यार्थ अनुरूद्ध पंकज मौके पर पहुंच गए। एसपी के आश्वासन के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम खोला और मामला शांत हो सका। इधर पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेते हुए कोतवाली खड़ा कर दिया है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई ने कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed