{"_id":"56e1bd5a4f1c1b44458b45bb","slug":"intoxicating-drink-tea-looted-auto","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीली चाय पिला सवारियों ने लूटा आटो ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीली चाय पिला सवारियों ने लूटा आटो
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Fri, 11 Mar 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव के जिला चिकित्सालय में उपचार कराते करुणाकर दुबे।
- फोटो : amar ujala beuro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे से चार दिन पहले गायब आटो मालिक गुरुवार को उन्नाव जिला अस्पताल में मिला। उसके अनुसार औरैया में यात्री बनकर बैठे जहरखुरानों ने नशीली चाय पिलाकर उसका आटो लूट लिया था। गुरुवार को सूचना मिलने पर उन्नाव पहुंचे परिजनों ने उसे कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया।
कस्बा के मेरखपुर निवासी आटो मालिक (चालक) करुणाकर दुबे ने बीते रविवार को औरैया से सवारियां लेकर रसूलाबाद गए थे। इसके बाद से ही उनका कोई पता नहीं चला। उनका मोबाइल भी लगातार स्विच आफ जा रहा था। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करके मोबाइल सर्विलांस पर लगाया। लेकिन उसका पता नहीं चला। गुरुवार को करुणाकर के साढ़ू के बेटे आशीष तिवारी ने फोन पर उनके बारे में जानकारी दी।
आशीष ने बताया कि औरैया से रसूलाबाद तक एक व्यक्ति किराए पर उनका आटो लेकर गया था। रसूलाबाद में उस व्यक्ति ने चाय पिलाई। वहां पर एक व्यक्ति और उसके साथ मिला। इसके बाद क्या हुआ उन्हें पता नहीं। आठ मार्च को करुणाकर दुबे उन्नाव जिले के हसनपुर कस्बे में सड़क किनारे मिले। पुलिस ने गंभीरावस्था में उन्हें हसनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन
यहां से गंभीरावस्था में उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया। गुरुवार को सूचना पर उन्नाव पहुंचे परिजनों ने करुणाकर को डिस्चार्ज कराया। परिजनों का कहना है कि अभी तक आटो का सुराग नहीं लगा है। थाना दिबियापुर पुलिस का कहना है कि आटो मालिक की जानकारी के आधार पर आटो की तलाश की जाएगी।