{"_id":"56e1add64f1c1b11408b4588","slug":"jewelry-shops-closed-all-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे दिन बंद रहीं सराफा दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे दिन बंद रहीं सराफा दुकानें
अमरउजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
बंद सराफा की दुकान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गौरतलब है कि विभिन्न मागों को लेकर राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बीते कई दिनों से सराफा व्यापारी हड़ताल पर हैं। जिला मुख्यालय से शुरू हुई हड़ताल अब समूचे जनपद में फैल चुकी है। गुरुवार को भी जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्र के सराफ व्यवसायियों ने एकजुटता का परिचय देते हुए अपनी दुकानें बंद रखीं।
विज्ञापन
सोमवार को भी सराफ व्यवसायी सराफा व्यापार प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष घनश्याम सोनी के नेतृत्व में शहजादपुर चौक स्थित लोहिया मूर्ति के पास एकत्र हुए। सोनी ने कहा कि जिस एकजुटता के साथ व्यवसायी अब तक हड़ताल पर हैं, उसे आगे भी कायम रखना होगा।
विज्ञापन
इसी के आधार पर हम अपनी मांगों का निस्तारण करवा सकते हैं। कहा कि इस हड़ताल से निश्चित तौर पर समूचे भारत के सराफ व्यवसायियों को मजबूती मिलेगी। वक्ताओं ने कहा कि अब निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी। इस दौरान राजेंद्र प्रसाद, शीतला प्रसाद, चंद्रशेखर, अच्युतानंद सेठ, अजय, भूपेंद्र, राजेश, पियूष, राकेश, अशोक, सियाराम, राजकुमार, जगदंबा, भोलानाथ, अमरदीप, धनंजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन