{"_id":"56e06afb4f1c1bc6588b456e","slug":"cut-bank-locker-gas-cutters","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस कटर से काटा बैंक लॉकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस कटर से काटा बैंक लॉकर
अमरउजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
bob
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पट्टी बाजार स्थित बैंक आफ बड़ौदा की शाखा में मंगलवार रात चोरों ने खिड़की के बाहर लगी लोहे की जाली को गैस कटर से काटा। उसी खुली खिड़की से अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने बैंक के भीतर उस लाकर का ताला गैस कटर से काट दिया जिसमें कैश रखा हुआ था। इसके साथ ही परिसर स्थित एटीएम में भी घुसकर चोरी का प्रयास किया।
विज्ञापन
पर कुछ ले नहीं जा सके। माना जा रहा है कि किसी की आहट पाकर चोर सफल नहीं हो सके। बुधवार सुबह उधर से गुजर रहे लोगों ने जब खिड़की के बाहर लगी लोहे की जाली कटी हुई देखी तो चोरी आशंका हुई। शाखा प्रबंधक या फिर बैंक के किसी कर्मचारी का नंबर न होने से तत्काल इसकी जानकारी नहीं दी जा सकी। सुबह दस बजे जब शाखा प्रबंधक वहां पहुंचे तो पहले से मौजूद लोगों ने टूटी हुई खिड़की की जाली दिखाई।
विज्ञापन
इस पर शाखा प्रबंधक आशुतोष मौर्य ने मुख्य गेट खोला। अंदर जाकर देखा तो वहां का दृश्य देखकर वे सन्न रह गए। कैश रखे जाने वाले लाकर का ताला कटा हुआ भूमि पर पड़ा था। उसके निकट ही गैस कटर पर भी पड़ा था। कुछ ही देर में बैंक के अन्य कर्मचारी भी कार्यालय पहुंच गए। श्री मौर्य व अन्य कर्मचारी परिसर स्थित एटीएम की तरफ गए तो उसके अंदर भी तोडफ़ोड़ के निशान पाए गए।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर एसओ एनके पाण्डेय भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गहनता से छानबीन की। सीओ ओंकार सिंह ने भी बैंक पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और शाखा प्रबंधक व अन्य कर्मचारियों से आवश्यक पूछताछ की। शाखा प्रबंधक श्री मौर्य ने बताया कि चोरों ने प्रयास अवश्य किया लेकिन कुछ ले नहीं जा सके। लॉकर व एटीएम में रखी धनराशि पूरी तरह सुरक्षित है। बाद में केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर चोरी के प्रयास का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।