{"_id":"56e45b614f1c1b5e748b4597","slug":"angry-young-man-put-fire-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसा न मिलने से नाराज युवक ने घर में लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसा न मिलने से नाराज युवक ने घर में लगाई आग
अमरउजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह मोहल्ला निवासी सत्यप्रकाश घर के ऊपरी भाग में पहुंचा और कमरे में आग लगा दिया। वह कुछ देर कमरे में बैठा रहा। इसके बाद बाहर रेलिंग पर खड़ा हो गया। धुआं व आग की लपटें कमरे से निकलते देख परिवारीजनों व स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
लोग आग पर काबू पाने के लिए आगे बढ़े लेकिन युवक ने उन पर ईंट पत्थर बरसाने शुरू कर दिया। इससे लोग इधर उधर भागने लगे। इसी बीच सूचना मिलने पर फायरब्रिगेड टीम भी मौके पर पहुंच गई। फायरकर्मियों ने आग पर काबू पाना शुरू किया तो युवक ने उन पर भी ईंट-पत्थ चलाना शुरू कर दिया। इससे फायरकर्मी पीछे हट गए।
विज्ञापन
बताया जाता है कि सत्यप्रकाश उस समय नशे में भी था। इसी बीच स्थानीय शीबू रिजवी व गुंजन घर के पीछे के रास्ते से छत पर से होते हुए रेलिंग पर पहुंचे और सत्यप्रकाश को पकड़ लिया। उसने छुड़ाने के लिए काफी हाथ पैर चलाए, लेकिन इसी दौरान सीढ़ी द्वारा फायर व पुलिसकर्मी भी ऊपर पहुंच गए।
विज्ञापन
युवक को नीचे उतारा गया। इसके बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लगभग 50 हजार रुपये की संपत्ति राख हो चुकी थी। पुलिस सत्यप्रकाश को अभिरक्षा में लेकर थाने ले आई। उधर परिवारीजनों का कहना है कि सत्यप्रकाश को नशे की लत थी। उसके एक हाथ के अंगूठे में जख्म है। उसके इलाज के लिए वह उनसे रुपया लेता, लेकिन इलाज की बजाए। उससे शराब पी लेता था। शनिवार को भी उसने इलाज के लिए धनराशि मांगी थी। इंकार करने पर उसने आग लगा दी।