{"_id":"60b0ee488ebc3e6dc33989ab","slug":"ambedkar-nagar1622208072","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री के करीबी को टिकट से रोचक हुई ब्लॉक प्रमुख की जंग","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पूर्व मंत्री के करीबी को टिकट से रोचक हुई ब्लॉक प्रमुख की जंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाण्डा। विकास खण्ड टाण्डा के ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव को लेकर बसपा ने सबसे पहले पत्ता खोल दिया है। अपने पुराने कर्मठ कार्यकर्ता व पूर्व मंत्री कटेहरी विधायक लालजी वर्मा के अति करीबी सुरजीत वर्मा को टाण्डा ब्लॉक के प्रमुख पद का प्रत्याशी गत दिवस घोषित कर दिया। बीते तीन दशकों से ब्लॉक टाण्डा में प्रमुख पद का कब्जा लालजी वर्मा के करीबी का ही बना रहा है। उसे बरकरार रखने की पूरी कोशिश एक बार फिर शुरू हो गयी है।
विज्ञापन
ग्राम ब्राहिमपुर कुसमा से बीडीसी सदस्य का चुनाव जीते सुरजीत वर्मा की क्षेत्र में अच्छी पकड़ बताई जाती है। ब्लाक टाण्डा के ग्रामीण क्षेत्रों की राजनीति में लालजी वर्मा की अच्छी दखल भी मानी जाती है। उन्होंने जब राजनीति की शुरुवात की और 1989 में विधान परिषद के सदस्य बने तो सबसे पहले स्व जियालाल वर्मा को टाण्डा ब्लाक का प्रमुख चुनाव लडाकर बनवाया। इसके बाद वर्ष 1995 में उस समय के करीबी साथी रहे वासदेव वर्मा को, वर्ष 2000 में दलित महिला आशा देवी, 2005 में स्व कमला देवी, वर्ष 2010 में लवकुश वर्मा और वर्ष 2015 में डॉ खुशनुमा चौधरी को चुनाव लड़ाकर प्रमुख बनवाने में लालजी वर्मा की भूमिका महत्वपूर्ण रही। इस बार जब बीते 27 मई को टाण्डा ब्लाक प्रमुख पद के प्रत्याशी की घोषणा में टाण्डा से सुरजीत वर्मा का नाम सामने आया तो सियासत गरमा गई। ब्लाक प्रमुख पद पर लालजी वर्मा की पकड़ रहेगी यनहीँ इसकी चर्चा तेज हो गयी है। वहीं दूसरी ओर भाजपा, सपा और कांग्रेस अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं कर सके हैं। भाजपा से युवा नेता तेजस्वी जायसवाल ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए सदस्यों से सम्पर्क कर रहे हैं। सपा और कांग्रेस का कोई प्रत्याशी अभी चुनावी मैदान में नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन