{"_id":"5e8ed8388ebc3e76a306695a","slug":"mobile-atm188","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मोबाइल एटीएम से घरों तक नकदी पहुंचाने की कवायद","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। लोगों को घरों से न निकलना पड़े इसके लिए मोबाइल एटीएम सेवा की पहल की गई है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने बृहस्पतिवार को एक मोबाइल एटीएम से इसकी शुरुआत की। सब्जी, फल तथा दूध की घर-घर आपूर्ति पहले से ही शुरू है। डोर टू डोर राशन आपूर्ति के लिए भी शहर में 500 से अधिक दुकानें चिह्नित की गई हैं। उनके मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किए गए हैं। हालांकि, न्यूनतम खरीद की शर्त तथा कर्मचारियों की कमी की वजह से इसमें बहुत सफलता नहीं मिल पाई है। इसके अलावा बैंकों में भी लंबी कतार लग रही है। नकदी के लिए भी लोगों को बैंक या एटीएम के आगे लाइन लगानी पड़ रही है। इसमें राहत के लिए मोबाइल एटीएम सेवा की शुरुआत की गई है। फिलहाल तो एक ही एटीएम से इसकी शुरुआत हो रही है लेकिन अन्य बैंकों के भी इसके लिए आगे आने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।