फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Allahabad News ›   kachari power plant

अधिग्रहीत जमीन के निर्माण पर जांच के आदेश

Sat, 12 Mar 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Sat, 12 Mar 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
करछना पावर प्लांट के लिए अधिग्रहीत भगेसर देहली गांव की जमीन पर बनाए गए लोहिया आवास को लेकर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। डीएम संजय कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार को तहसील के अधिकारियों को तलब कर जांच के आदेश दे दिए। एडीएम नजूल को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। सरकारी दस्तावेजों को निकालकर उसमें इधर-उधर कर गलती को सही ठहराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


करछना पावर प्लांट के लिए 2007 में आठ गांवों की जमीन अधिग्रहीत की गई है, उनमें भगेसर देहली गांव की जमीन पर इंदिरा आवास और लोहिया आवास बना दिए गए। अमर उजाला ने इस खबर को शुक्रवार के अपने अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया है। इसको लेकर लोगों में चर्चा है ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा हुआ है। डीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच बैठा दी है। एडीएम नजूल को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा उन्होंने शुक्रवार को तहसील के सभी अधिकारियों को तलब कर उनसे पूछताछ की है। इसके अलावा सभी सरकारी दस्तावेज भी निकाल लिए गए हैं। सरकारी दस्तावेजों में इस बात को देखा जा रहा है कि कैसे गड़बड़ी को सही किया जाए, जिससे कि उंगली न उठ सके। जांच के आदेश के बाद तहसील के अधिकारियों में खलबली है। डीएम संजय कुमार ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed