{"_id":"5e626b4a8ebc3eeb6e13a9f9","slug":"jodhpur-howrah-express-will-be-handed-over-to-women-on-march-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ मार्च को महिलाओं के हवाले रहेगी जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ मार्च को महिलाओं के हवाले रहेगी जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस
Fri, 06 Mar 2020 08:55 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज नेटवर्क, प्रयागराज
न्यूज नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 06 Mar 2020 08:55 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के वाशिंग लाइन पर खड़ी महाकाल एक्सप्रेस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस की कमान महिला रेल कर्मियों के हवाले रहेगी। ट्रेन में आठ मार्च को पूरा महिला स्टाफ ही रहेगा। इसमें लोको पॉयलट, गार्ड, चेकिंग स्टाफ यहां तक कि सुरक्षा की बागडोर भी महिलाओं के ही जिम्मे रहेगी। ट्रेन प्रयागराज जंक्शन पहुंचेंगी तो यहां से भी महिला स्टाफ चढ़ेगा, जो पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन तक जाएगी।
महिला दिवस के इस बार एनसीआर के प्रयागराज मंडल में एक मार्च से ही मनाया जा रहा है, जो दस मार्च तक मनेगा। आठ मार्च को ही मुख्य आयोजन किया जाना है। इस दौरान जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस के टूंडला पहुंचने के बाद उसकी कमान महिलाओं के हाथ में सौंप दी जाएगी। ट्रेन प्रयागराज आएगी तो यहां ट्रेन लेकर आने वालीं महिला स्टाफ का स्वागत होगा जबकि, जो महिलाएं यहां से दीन दयाल उपाध्याय ट्रेन लेकर जाएंगी, उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा।
इस दौरान जंक्शन पर नुक्कड़ नाटक भी होगा। एनसीआर प्रयागराज मंडल के पीआरओ सुनील गुप्ता के मुताबिक मंडल में 1384 महिला रेलकर्मी तैनात हैं। इसमें 84 टिकट परीक्षक , 38 आरपीएफ , 31 लोको पॉयलट, 22 स्टेेशन मास्टर, 25 ट्रेन क्लर्क एवं अन्य प्रमुख पदों पर भी महिलाएं तैनात हैं।