फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज नहीं भूलेगा इरफान खान का स्कूटर से शहर घूमना, छतों पर पतंग उड़ाना

Thu, 30 Apr 2020 12:10 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो news desk amar ujala, prayagraj
news desk amar ujala, prayagraj Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 30 Apr 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
irfan khan will not forget to roam the city on a scooter fly a kite on the roofs
Haasil - फोटो : social media

अभिनेता इरफान का जाना संगमनगरी सहित यहां के कलाकारों को भी भीतर तक आहत कर गया है। उनकी चर्चित फिल्म ‘हासिल’ न सिर्फ इलाहाबाद विश्वविद्यालय की समसामयिक पृष्ठभूमि पर बनी बल्कि इसके लेखक, निर्माता-निर्देशक तिग्मांशु धूलिया से लेकर ज्यादातर कलाकार इलाहाबाद के ही रहे।



फिल्म की तकरीबन तीन चौथाई शूटिंग भी यहीं हुई। इसमें विश्वविद्यालय परिसर से लेकर एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट नैनी, लोकनाथ व्यायामशाला, अहियापुर स्थित कोठी चौधरी साहब, कॉफी हाउस, घंटाघर आदि के अतिरिक्त भीटा आदि जगहें शामिल हैं। फिल्म में ‘क्राउड’ के तहत भी शहरियों को ही शामिल किया गया।

irfan khan will not forget to roam the city on a scooter fly a kite on the roofs
इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के मुख्य सहयोगी और साथी कलाकार ज्ञानेश कमल कहते हैं, फिल्म भले ही 2003 में रिलीज हुई लेकिन वर्ष 2000 में शिवरात्रि को संगम किनारे, त्रिवेणी बांध के करीब इसका पहला शॉट हुआ।

मुख्य भूमिका वाली यह इरफान की पहली फिल्म थी। छात्र नेता रणविजय सिंह की दमदार भूमिका के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था। एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर अमिता सहगल ने टूरिस्ट बंगला में रुककर कलाकारों को पारिश्रमिक दिया था।

irfan khan will not forget to roam the city on a scooter fly a kite on the roofs
इरफान खान - फोटो : self

बकौल ज्ञानेश, वह जितने प्रतिभाशाली कलाकार थे, उतने ही सहज भी। शूटिंग से बचे समय में मेरी स्कूटर पर उन्होंने पुराने इलाहाबाद की गलियों के जाने कितने फेरे लगाए। उनके जाने के साथ ही एक जीवंत कलाकार चला गया। वह कल्पना नहीं जीवन में चरित्रों को ढूंढते थे। हालांकि फिल्म को लेकर थोड़ी बहुत राजनीति भी हुई लेकिन फिल्म से पूरा इलाहाबाद ही जुड़ा था सो तमाम मुश्किलें हल हुईं और फि ल्म सफल रही।

इलाहाबाद विश्वविद्यलाय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. चित्तरंजन कुमार कहते हैं, ‘मेरे जिक्त्रस् का जुबां पर सुवाद रखना’ जैसी यादें देकर इरफान चले गए। उन्होंने भारतीय सिनेमा में नायक और अभिनेता के अंतर को स्पष्ट किया। हर किरदार में जान फूंक देने वाले इरफान की बड़ी-बड़ी बोलती हुई आंखों ने आज सुकून की सफेद चादर ओढ़ ली है। अभी तो उन्होंने ढंग से अपनी सफलता का उत्सव भी नहीं मनाया था। वह हमेशा याद किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
irfan khan will not forget to roam the city on a scooter fly a kite on the roofs

कोठी चौधरी साहब पर खूब उड़ाई थीं पतंगें

कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट के अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह इरफान को याद करके भावुक हो उठे। बोले, अहियापुर स्थित मेरी कोठी पर भी तकरीबन एक सप्ताह फिल्म ‘हासिल’ की शूटिंग हुई थी। इस दौरान वह जव भी मौका पाते, मेरे छोटे भाई राघवेंद्र नाथ सिंह के साथ बारादरी वाली छत पर जाकर पतंगें उड़ाया करते थे। कभी-कभी ऊपर के एक कमरे में जाकर सिगरेट भी पीते और कुछ देर सुस्ताते थे। आज उनका यहां बिताया एक-एक पल याद आ रहा है, वह जितने बड़े कलाकार थे, उतने ही सजह इंसान। पूरा चौधरी परिवार उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि देता है।

विज्ञापन
irfan khan will not forget to roam the city on a scooter fly a kite on the roofs

हमें एकांतवास में छोड़ गए इरफान भाई

इरफान भाई आप तो चले गए और हमें एकांतवास में छोड़ गए। अभी क्या उम्र थी, जो आप हम सबको रुलाकर एकांतवास में छोड़ चले। आपका वह चेहरा आज भी आंखों के सामने घूम रहा है, जब आप हम सबके साथ कंपनी बाग़ पब्लिक लाइब्रेरी के सामने क्त्रिस्केट खेलते थे। मेरी स्कूटर लेकर इलाहाबाद का कोना कोना घूमते थे।
 

इरफ़ान भाई याद है आपको पहले दिन शूटिंग के समय जब आप विजयनगरम हॉल मे हुएं शॉट के लिए तैयार हो रहे थे, उस समय ड्रेसिंग रूम में हम सब कितने सहज तरीके से एक दूसरे से बात कर रहे थे। तिग्मांशु तो अपने लेखन एवं इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की नेतागिरी से परेशान होकर सबसे दूर रहकर एकाग्रता से काम करता रहा, लेकिन इरफान भाई मस्त मौला। तब तक उनकी कोई ख़ास पहचान नहीं बनी थी। इसलिए हम लोगों के साथ कहीं भी घूमने निकल जाते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed